जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में ‘आसमानी कहर’, बादल फटने से मची तबाही, 4 की मौत; रेलवे ट्रैक-हाईवे को भी पहुंचा नुकसान

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है. किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में भी बादल फटने से भारी तबाही मची है. ज़िले के जोध घाटी, चंदरह भेड़ बलोरे, बगरा जंगलोते और दिलवान हटली लखनपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान पहुंचा है. इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलों ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

सबसे ज्यादा नुकसान कठुआ के राजबाग इलाके के जोध गांव में हुआ है, जहां बादल फटने के बाद अचानक आए मलबे और तेज़ पानी की धार ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अचानक पानी का सैलाब देखने को मिला, जिससे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. राहत एवं बचाव कार्य में SDRF और पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उनकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की है.

बिजली आपूर्ति ठप

कठुआ ज़िले के इन दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में बादल फटने के कारण नदियों और नालों में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया है. इससे कई सड़कों का संपर्क टूट गया है और गांवों तक पहुंचने में दिक़्क़तें आ रही हैं. कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी बारिश से दिक़्क़तें होती रही हैं, लेकिन इस तरह के हालातों का सामना पहली बार करना पड़ रहा है. कई परिवारों ने अपने घर छोड़कर ऊंचाई वाले इलाकों की ओर रुख कर लिया है.

कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट किया, ‘जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने कठुआ के एसएसपी श्री शोभित सक्सेना से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि इस आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है. साथ ही, घटना में रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा है, जबकि कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है. डॉ सिंह ने कहा कि नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं तथा हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.’

विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसका सबसे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित निर्माण कार्य हैं. इस तरह की आपदाएं न सिर्फ जनहानि करती हैं, बल्कि लंबे समय तक प्रभावित इलाकों के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाती हैं. कठुआ प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत कैंप स्थापित किए जा रहे हैं ताकि विस्थापित परिवारों को अस्थायी आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

किश्तवाड़ में मची थी तबाही

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती में गुरुवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई. इस आपदा में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें CISF के दो जवान भी शामिल हैं, जबकि करीब 200 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |