हिमाचल के किनौर में फटा बादल, कैंप और गाड़ियां बहीं… 325 सड़कें बंद; इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 हिमाचल प्रदेश में कुदरत लगातार कहर बरपा रही है. प्रदेश के किनौर जिले में ऋषि डोगरी घाटी में बादल फटने से अचानक होजिस लुंगपा नाले में बाढ़ आ गई. इस दौरान 4 लोग सतलुज नदी के दूसरी तरफ फंस गए और एक व्यक्ति घायल हो गया. बाढ़ में सीपीडब्ल्यूडी का कैंप भी बह गया. घटना की खबर मिलते ही ट्राइपीक्स ब्रिगेड की बचाव टीम रात के अंधेरे, तेज़ बहाव और मुश्किल रास्तों से होकर फंसे लोगों तक पहुंची.

टीम ने ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले विशेष ड्रोन (LDHA) से खाना, पानी और ज़रूरी सामान पहुंचाया, ताकि लोग रातभर सुरक्षित रह सकें. साथ ही घटना के दौरान घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर तुरंत रेकोंग पियो के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रशासन अलर्ट पर

हिमाचल में बादल फटने और अचानक बाढ़ की ताजा घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट पर है. इन घटनाओं के चलते शिमला, लाहौल और स्पीति जिलों में कई पुल बह गए, जबकी 300 से ज्यादा सड़के बंद कर दी गई है. गानवी घाटी में हाल ही में आई बाढ़ के चलते एक पुलिस चौकी बह गई. जबकि शिमला में भारी बारिश के बाद कई दुकाने क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आपदाओं के चलते 325 सड़के बंद

प्रदेश के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले की मयाड घाटी के करपट में बादल फटने से चांगुत और उदगोस नाले में अचानक आई बाढ़ के चलते दो पुल बह गए. लगातार हो रही बारिश के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. स्थानीय ने बताया कि इन आपदाओं के चलते कई बिघा कृषि भूमि नष्ट हो गई है.

प्रशासन लगातार राहत बचाव कार्य में लगा हुआ है. प्रदेश में आपदाओं के चलते दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 325 सड़के बंद कर दी गई हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इनमें से 179 सड़कें मंडी जिले में और 71 निकटवर्ती कुल्लू जिले में हैं.

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के चार जिले में कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य चार सोलन, यूएनए, कुल्लू, चम्बा जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना है. प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की है और ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है.

राज्य को करोड़ों का नुकसान

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य को 2031 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इस मानसून सीजन में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 126 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग लापता हैं. राज्य में अब तक 63 अचानक बाढ़ की घटनाएं, 31 बादल फटने की घटनाएं और 57 बड़े भूस्खलन हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |