जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दूल इलाके में 2-3 आतंकियों को घेरा

रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. भारतीय सेना के अधिकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवादियों से संपर्क स्थापिक किया और दूल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. सेना के जवानों ने दूल इलाके में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया. छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद ये मुठभेड़ शुरू हो गई.

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुल क्षेत्र में सेना के जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है. इस समय गोलीबारी जारी है.

कुलगाम जिले में ऑपरेशन अखल

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जारी ऑपरेशन अखल में शनिवार को नौवें दिन भी गोलीबारी जारी रही. जिसमें रातभर हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक है. अखल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने एक अगस्त को घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था. इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं. वहीं मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके ग्रुप का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है.

श्रीनगर में सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि चिनार कोर देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करती है. उनका अदम्य साहस और निष्ठा हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी. और यह भी बताया कि अभियान अभी भी जारी है.

अधिकारियों के अनुसार, रात भर की गोलीबारी में दो और जवान घायल हो गए, जिसके बाद कुल घायल सुरक्षाबल जवानों की संख्या नौ हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |