कलेक्टर एवं अध्यक्ष सुश्री बाफना ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां का निरीक्षण किया

शाजापुर
—–
कलेक्टर एवं अध्यक्ष सुश्री ऋजु बाफना ने आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास, भोजन व्यवस्था, कक्षाओं, स्वच्छता आदि का निरिक्षण किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, समय का सदुपयोग करें और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे यूपीएसएस, एमपीपीएससी, नीट, जेईई आदि के लिए अभी से मेहनत कर तैयारी करें और आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर आदि अधिकारी बनकर अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें।

इस दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट बोर्ड एवं टेबलेट सुविधाओं के माध्यम से की जानी वाली पढ़ाई को लेकर प्रशंसा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें पढ़ने के लिए टेबलेट प्रदान किये गये है, जिनके माध्यम से वे पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की अन्य आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, प्राचार्य श्री अशोक कुमार राजे, वरिष्ठ शिक्षक श्री मिथलेश कुमार, श्री बुद्धिलाल सिंह, श्री प्रदीप कुमार, श्री सीता गुप्ता, श्री शिवदास पाण्डेय, सुश्री अर्चना त्यागी, सुश्री कविता पटेल, सुश्री जयश्री टी., कीर्ति राय, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री यमन मोरवे, श्री मो. शाहरुख, श्री जगदीश दांगी, श्री मनोज वार्ष्णेय, श्री संजय भट्ट, श्री दिनेश कुमार, श्री अमित कुमार, श्रीमती कौशल्या जेम्स, सुश्री निशा पटेल, श्री मोहित सोनी, श्री कृष्ण गोपाल शर्मा, श्री सुदीप वर्मा, सुश्री जया असवानी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Ministry of Education Jansampark Madhya Pradesh @followers

#PMShree #JNV #school #educationforall #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |