फ्लाइट में यात्री को थप्पड़ मारने वाले के खिलाफ ऐक्शन

नईदिल्ली।।
एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘उड़ानों में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता है। नियम के अनुसार, उस व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी उड़ान से सफर करने से रोक दिया गया है।’

इंडिगो ने मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में सहयात्री को थप्पड़ मारने वाले पैसेंजर पर उड़ान प्रतिबंध लगा दिया है। यह घटना उड़ान संख्या 6E 138 में हुई। विमान उतरने के बाद आरोपी को कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। आरोपी को उद्दंड भी घोषित कर दिया गया था। एयरलाइन ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उचित जांच के बाद उपद्रवी से जुड़ी घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
एयरलाइन ने कहा, ‘उड़ानों में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता है। नियम के अनुसार, उस व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी उड़ान से सफर करने से रोक दिया गया है।’ उड़ान प्रतिबंध की अवधि का तुरंत पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया। इसमें अपनी सीट पर बैठे एक यात्री ने गलियारे में बैठे एक अन्य यात्री को अचानक थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वह रोने लगा और उसे उस जगह से हटा दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |