असम की एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, हिट-एंड-रन मामलें में लिया ये एक्शन

असमिया फिल्म और थिएटर अभिनेत्री नंदिनी कश्यप को गुवाहाटी पुलिस द्वारा हिट-एंड-रन के एक मामले में हिरासत में लिया गया है. उनको पूछताछ के लिए राज्य की राजधानी दिसपुर के महिला थाने लाया गया है. नंदिनी कश्यप को 25 जुलाई के हिट-एंड-रन मामले में हिरासत में लिया गया है, जिसमें मंगलवार शाम 21 वर्षीय नलबाड़ी पॉलिटेक्निक छात्र समीउल हक की मौत हो गई.

सूत्रों के अनुसार, नंदिनी को गुवाहाटी के राजधानी थिएटर के रिहर्सल परिसर से हिरासत में लिया गया. उम्मीद है कि कश्यप को जल्द ही पूछताछ के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि हिट-एंड-रन के एक मामले की जांच की जा रही है, इसलिए पूछताछ के लिए नंदिनी कश्यप को हिरासत में लिया गया है. 25 जुलाई को तड़के 3 बजे हुई इस घातक दुर्घटना के बाद राज्य भर में आक्रोश है.

नंदिनी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

कई छात्र संगठनों और नागरिक समाज समूहों ने नंदिनी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कथित तौर पर कश्यप द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार बोलेरो नियो गाड़ी की चपेट में आने से समीउल गंभीर रूप से घायल हो गया था. समीउल हक नलबाड़ी पॉलिटेक्निक का छात्र था. वो कमाने के लिए मामा के साथ रात में काम करता था.

दिसपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर

समीउल हक गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में पांच दिनों तक बहादुरी से लड़ने के बाद फिर एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. ऑल असम पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स यूनियन (एएपीएसयू) ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें अभिनेत्री के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. मृतक के परिवार ने भी न्याय की मांंग की है.

राजधानी थिएटर ने समाप्त किया अनुबंध

वहीं, इस विवाद के बीच राजधानी थिएटर, जिसके साथ कश्यप ने दो साल का अनुबंध किया था, उसने अपना अनुबंध समाप्त करने की घोषणा की है. इस बीच असमिया फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. हाल ही में रिलीज हुई असमिया फिल्म रुद्र में नंदिनी के साथ सह-अभिनय करने वाले प्रमुख अभिनेता रवि सरमा ने समीउल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.

सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समीउल हक की मौत की खबर ने मुझे दुखी कर दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस अपार क्षति से निपटने की शक्ति मिले. फिल्म रुद्र में रवि सरमा, आदिल हुसैन, जॉय कश्यप और अर्चिता अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें सहायक भूमिका में नंदिनी कश्यप भी शामिल हैं.

मामले की जांच की जा रही है

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है. यूनियन की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, घटना 25 जुलाई को सुबह करीब 3 बजे काहिलीपारा के पास हुई. समीउल हक अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था, जब कथित तौर पर कश्यप द्वारा चलाई जा रही बोलेरो नियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |