शाजापुर
——-
शिकायतकर्ता मोहित पिता रामभरोसे जाट द्वारा अपने भाई एवं अन्य लोगो के सहयोग से शुजालपुर क्षेत्र के अवैध कॉलोनाइजर्स पर कार्रवाई नहीं होने के संबंध में की गई शिकायत झूठी एवं निराधार हैं।
जिला शिकायत शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर विधिवत जांच की गई हैं एवं इस संबंध में प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय में प्रेषित भी किया गया हैं। प्रशासन द्वारा शिकायत की सम्पूर्ण पारदर्शिता के साथ जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि समस्त अवैध कॉलोनाइजर्स के प्रकरणों को कार्यालय दायरा पंजी एवं आरसीएमएस पर विधिवत दर्ज किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की गई है। कालापीपल में अवैध कालोनी पर लगाम लगाने के लिए दो बड़े कॉलोनाइजर पर सुनवाई का अवसर एवं नियमों के पालन के लिए पर्याप्त समय दिए जाने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा एफआईआर कराई गई हैं। अन्य अवैध 25 कॉलोनाइजर्स पर कार्रवाई के लिए भी सक्षम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है एवं वर्ष 2016 के उपरांत की अवैध कालोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रक्रिया में है और शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस तरह कालोनाइजर पर कार्रवाई नहीं करने संबंधी शिकायत पूर्णतः झूठी एवं निराधार है।
@followers
#Shajapur #MadhyaPradesh #JansamparkMP #FakeComplaint #IllegalColonies #UrbanDevelopment
#DistrictAdministration #TransparentGovernance #MPNews #MPGovt #GoodGovernance #FIRFiled