रांची में सरकारी स्कूल की छत गिरी, एक की मौत…तीन जख्मी; लोगों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित टंगराटोली बस्ती में शुक्रवार सुबह एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का पुराना और जर्जर भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया. भवन के मलबे में दबने से सुरेश बैठा नामक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच हुई. सरकारी स्कूल का जर्जर भवन छत समेत धराशायी हो गया. हादसे के वक्त भवन के अंदर चार लोग मौजूद थे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान रोहित तिर्की, प्रीतम और नितिन तिर्की के रूप में हुई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. एक घायल की कमर और दूसरे का पैर टूटने की भी खबर है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश और मुआवजे की मांग

इस घटना से आक्रोशित टंगराटोली बस्ती के लोगों ने मृतक सुरेश बैठा के शव को मलबे से निकालकर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. वे जिला प्रशासन से तत्काल जर्जर स्कूल भवन को पूरी तरह से गिराने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई और दुर्घटना न हो. इसके साथ ही, प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार और घायलों के लिए उचित मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं.

कोविड काल से बंद था स्कूल

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सरकारी स्कूल भवन कोविड काल से यानी लगभग चार-पांच साल पहले से ही जर्जर घोषित कर दिया गया था और इसमें बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई थी. हालांकि, स्थानीय लोग अक्सर बारिश से बचने या आराम करने के लिए इस जर्जर भवन का उपयोग करते थे, और कुछ लोग तो रात में भी इसमें सोया करते थे. गुरुवार की रात भी चार से पांच लोग इस जर्जर स्कूल भवन में सो रहे थे, तभी शुक्रवार सुबह यह हादसा हो गया. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए और जर्जर स्कूल भवन को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाए, ताकि आगे कोई और जनहानि न हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |