पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाईं अपनी मांगें,मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मक्सी इकाई द्वारा आयोजित बैठक में उठी पत्रकार हितों की आवाज

मक्सी/ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई मक्सी द्वारा बुधवार को स्थानीय विश्रामगृह में एक बैठक आयोजित कर “पोस्टकार्ड अभियान” प्रारंभ किया गया। बैठक के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मरण पत्र स्वरूप पोस्टकार्ड प्रेषित करते हुए पूर्व में दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई। जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 मार्च 2025 को मुरैना में आयोजित संगठन के प्रांतीय महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे। अधिवेशन के मंच से संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में पत्रकार हितों से संबंधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

अभिषेक सक्सेना ने बताया कि तीन माह बीत जाने के बावजूद उक्त मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण प्रदेशभर में पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से सरकार को आश्वासन स्मरण कराया जा रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें सम्मिलित हैं—

1. मध्य प्रदेश में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।

2. भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन, जिसे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ध्वस्त किया गया था, उसे पुनः मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को सौंपा जाए।

3. श्रद्धा निधि के नियमों से अधिमान्यता की शर्त हटाई जाए एवं यह योजना पत्रकार के जीवनकाल तक जारी रखी जाए।

4. प्रदेश के प्रत्येक जिले में पत्रकार भवन निर्माण हेतु नि:शुल्क भूमि आवंटित की जाए।

5. टोल टैक्स में रियायत हेतु संघ के सदस्यता कार्ड को मान्यता दी जाए।

6. उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में पत्रकारों हेतु निःशुल्क बीमा योजना लागू की जाए।

बैठक में मक्सी ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा जिला सचिव भरत पटेल शहजाद खान अर्पित परमार इकबाल खान संजय राठौर डॉक्टर सुरेश गुर्जर ईशाक खान ब्लाक सचिव शाकीर मालोटी यासीन खान दीपक सालेचा सुभाष जैन भरत परमार सतीश जैन नितेश जैन मनोज जोशी करण मालवीय अनिल सिंह खामोरा समद खान राजू सोनी नावेद खान पिंटू सिंह देवड़ा प्रवीण सोनी हामिल खान दीपक पटेल दिलशाद खान सचिन कलमोदिया सहित अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |