छतरपुर में स्कूल से लौटकर आम तोड़ने गए तीन भाई – बहन खेत में बने तालाब में डूबे, हुई मौत

छतरपुर।  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के हटवा गांव में एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसकी खबर लगने के बाद हर व्यक्ति दुखी हो गया। दरअसल हटवा गांव के रहने वाले तीन सगे भाई-बहनों की गांव में मौजूद एक तालाबनुमा खेत में डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद गांव सहित पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया। तीनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद उक्त खेत के किनारे लगे आम के पेड़ से आम तोडऩे गए थे, जहां उनके साथ हादसा हो गया।

बच्चों के पिता प्रतिपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे लक्ष्मी उम्र 10 वर्ष, तनु उम्र 8 वर्ष और लोकेंद्र उम्र 4 वर्ष स्कूल से लौटने के बाद खेलने गए थे। काफी देर तक जब वे वापिस नही लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान तीनों बच्चों के शव तालाबनुमा खेत में उतराते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया। बच्चों को बारीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लगाये जा रहे कयास…

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों बच्चे खेत के किनारे लगे आम के पेड़ के पास खेल रहे होंगे और जमीन गीली होने के कारण फिसलकर तालाब में गिर गए होंगे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। तीनों बच्चों की एक साथ मौत होने के कारण प्रतिपाल के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहरहाल पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लवकुशनगर भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है।

BMO बोले…

लवकुशनगर बीएमओ एसएस चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के परिजनों को एसडीएम ने स्वीकृत की 4-4 लाख रुपए सहायता राशि…

एसडीएम गौरिहार बलबीर रमन ने प्रकाश बमोरी थाना अंतर्गत हटवा गांव में निवासरत प्रतिपाल सिंह के तीन बच्चों जिनमें 2 पुत्री शांतिसिंह ठाकुर, लक्ष्मीसिंह ठाकुर एवं 1 पुत्र लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के खेत में बने पोखरनुमा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जिसके लिए जुझारनगर नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन पर एसडीएम गौरिहार ने संबंधित मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |