फ्रूटी निकाली और पूछा- थोड़ी-थोड़ी लोगे क्या… महानगरी एक्सप्रेस में जहरखुरानी, यूपी के यात्रियों का नोट से भरा बैग ले गया बदमाश

खंडवा। सीएसटी मुंबई से चलकर वाराणसी को जाने वाली डाउन 22177 महानगरी एक्सप्रेस (Mahanagari Express) में यात्रियों के साथ जहरखुरानी का मामला सामने आया है। एक बदमाश बनारस जाने का कहकर मुंबई स्टेशन से यात्रियों के साथ चढ़ता है। कुछ देर में उनसे दोस्ती कर लेता है और फिर उन्हें फ्रूटी का ऑफर देता है।

चार यात्री फ्रूटी पीते हैं, जिसके बाद उन्हें नींद लग जाती है। मौका पाते ही बदमाश नकदी से भरा बैग, मोबाइल आदि सामान उठाता है और फरार हो जाता है। सुबह जब यात्रियों को होश आता है, तो उनका सामान गायब मिलता है।

यात्री रेलवे पुलिस को सूचना देते हैं, जिसके बाद उन्हें खंडवा स्टेशन पर बेहोशी की हालत में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

बीती रात 12 बजे बाद की घटना

  • घटना बीती रात करीब 12 से डेढ़ बजे की बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के थाना अरोहरा जुड़ाई निवासी 22 वर्षीय यात्री अनील पुत्र कल्लू चौहान ने बताया कि वो अपने मित्र अजय पुत्र गुलाब निवासी अमाव, उत्तरप्रदेश के साथ 10 जुलाई को मुंबई घूमने गए थे।
  • घूमने के बाद वापसी के लिए दोनों 15 जुलाई की रात को 12 बजे महानगरी एक्सप्रेस में चढ़े थे। इस दौरान उनके साथ कुछ और यात्री भी थे, जिनमें से एक ने उनसे कुछ देर बात की और उनके साथ चलने का कहकर ट्रेन में बैठ गया।

फ्रूटी निकाली और पूछा- थोड़ी-थोड़ी लोगे क्या

यात्री अनिल ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने हमें बातों में लगा लिया था। कुछ देर बाद उसने आधा लीटर वाली फ्रूटी की बोतल निकाली और पूछा कि थोड़ी-थोड़ी लोगे क्या। काफी देर से वो व्यक्ति हमारे साथ था, हमें कोई संकोच नहीं हुआ, इसलिए हमने फ्रूटी पी ली। कुछ देर बाद हमें होश ही नहीं रहा और नींद लग गई। हमारे पास चार बैग थे, जिसमें करीब दो में करीब 12 हजार रुपये रखे हुए थे। रुपये भरा बैग गायब हो गया। अनिल का मोबाइल भी नहीं मिला।

कावड़ यात्रा में शामिल होने जा रहा था, हो गई चोरी

  • उत्तर प्रदेश के कवाड़ निवासी यात्री आनंद कुमार ने बताया कि वो मुंबई में काम करते हैं। उनके गांव में बोल-बम कावड़ यात्रा निकलने वाली थी। यात्रा में शामिल होने के लिए वे महानगरी एक्सप्रेस से वापस जा रहे थे।
  • एक व्यक्ति के द्वारा दी गई फ्रूटी का एक घूंट पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। जब होश आया, तो मोबाइल और चार हजार रुपये से भरा बैग गायब था।
  • वहीं अस्पताल में मणिनगर, उत्तर प्रदेश के 54 वर्षीय यात्री कन्हैया पुत्र सुरदास को भी भर्ती किया गया है। वो फिलहाल कुछ कहने, सुनने की स्थिति में नहीं है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |