नूंह में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, SMS सर्विस पर भी रोक… यात्रा रूट पर कैसी है व्यवस्था?

हरियाणा के नूंह में सोमवार को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए क्षेत्र में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिलाधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने रविवार को एक आदेश जारी कर सभी तरह के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सिर्फ सिख समुदाय के सदस्यों को धार्मिक प्रतीक के रूप में धारण किए जाने वाले म्यान वाले कृपाण को ही इससे छूट दी गई है.

आदेश में कहा गया है कि यात्रा के दौरान धार्मिक रूप से भड़काऊ या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री जैसे- डीजे, लाउडस्पीकर या साउंड डिवाइस के इस्तेमाल पर भी सख्ती से रोक रहेगी. जिला प्रशासन ने रविवार से यात्रा मार्ग पर मांस की बिक्री पर भी बैन लगा दिया है. ऐसे में कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें 24 जुलाई तक बंद रहेंगी.

24 घंटे बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

इसके साथ ही एक अधिकारी ने ये भी बताया कि क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है. हरियाणा सरकार ने रविवार को नूंह में न सिर्फ मोबाइल इंटरनेट, बल्कि एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को 24 घंटे के लिए सस्पेंड करने का आदेश दिया. ये सेवाएं 13 जुलाई की रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक निलंबित रहेंगी. हालांकि इसमें वॉयस कॉल को छूट दी गई है.

अफवाहों को फैलने से रोकना मकसद

राज्य गृह विभाग के आदेश के मुताबिक इस कदम का मकसद व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए से गलत जानकारी और अफवाहों को फैलने से रोकना है और आंदोलनकारियों या प्रदर्शनकारियों के किसी भी जुटान की जांच करना है जो आगजनी, तोड़फोड़ या अन्य हिंसक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है.

गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी का अकाउंट सस्पेंड

पुलिस के अनुसार, गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नूंह जिले के पेट्रोल पंपों पर बोतलों जैसे खुले पात्रों में पेट्रोल या डीजल की बिक्री बैन रहेगी. पुलिस ने बताया कि सोमवार को यात्रा के दौरान करीब 2,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे.

रेवासन टोल प्लाजा के पास बैरिकेडिंग की गई

वहीं सोहना के रेवासन टोल प्लाजा के पास पहली बैरिकेडिंग की गई है. नूंह से 20 किलोमीटर पहले ही वाहनों की चेकिंग किए जाने के बाद एंट्री दी जा रही है. ऐसे में नूंह पहुंचने के लिए सोमवार को ऐसी आधा दर्जन बैरिकेडिंग को पार करना होगा. ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले धारा 163 की कई पाबंदियां अगले 24 घंटे तक लागू रहेंगी. पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की 22 टुकड़ियों की तैनाती की गई है. नूंह में घोड़ा पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है.

भारी वाहनों की नूंह में एंट्री बैन

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर एंट्री और एग्जिट पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं. भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. पुलिस की तरफ से डायवर्सन रूट जारी किया गया है और भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है. ऐसे में भारी वाहन केएमपी एक्सप्रेस-वे या मुंबई एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही रात के समय नाईट विज़न ड्रोन से निगरानी की जाएगी.

40 गांव के लोग कर रहे स्वागत

इसके अलावा यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मनोज वशिष्ठ ने टीवी9 डिजिटल से बातचीत में बताया कि इस बार की यात्रा पहले के मुकाबले काफी खास है. इस बार यात्रा में शामिल भक्तों का 40 गांव के लोग स्वागत कर रहे हैं. पिछली बार ये संख्या 15 से भी कम थी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मेवात को लेकर लोगों में बनी धारणा को बदलना है, मेवात क्षेत्र का जुड़ाव महाभारत से रहा है. नूंह में स्थित नल्हड़ महादेव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में मैजूद शिवलिंग की स्थापना भगवान कृष्ण ने की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |