पहले पत्नी को जहर खिलाकर मारा, फिर जमीन में गाड़ा…9 महीने बाद दबोचा गया कातिल पति

मध्य प्रदेश के रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी और फिर उसे जमीन में गाड़ दिया था. पुलिस ने आरोपी के ऊपर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था और तब से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

घटना को लेकर एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि सोहागी पुलिस ने करीब 9 महीने से फरार आरोपी देवमुनि मांझी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या जहर खिलाकर की थी और शव को खेत में गाड़कर अपनी बेटी को साथ लेकर भाग गया था. उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है.

बेटी को लेकर खेत से भाग गया

त्योंथर के रहने वाले 59 साल के आरोपी देवमुनि मांझी सोहागी पुलिस के लिए एक वांटेड आरोपी था, जिसने पत्नी की हत्या कर सनसनी फैला दी थी. मृतक रामवती मांझी अपने पति देवमुनि मांझी और पुत्री के साथ जेल रोड त्योंथर स्थित एक खेत पर रहती थी. खेत पर सब्जी की खेती कर अपना जीवनयापन करती थी. 11 अक्टूबर 2024 को मृतका का बेटा अभिलाष मांझी खेत पर गया तो मृतका नहीं मिली. अपनी बहन से पूछा तो बताया कि पापा इलाहाबाद छोड़ आए हैं. कई दिनों तक मृतका के बेटे ने अपनी मां को ढूंढ़ा. लेकिन वो नहीं मिली. आरोपी देवमुनि मांझी अपनी बेटी को लेकर खेत से कहीं भाग गया.

गड्ढे से बरामद की मृतका की लाश

मृतका के बेटे अभिलाष ने थाना सोहागी में अपनी मां रामवती के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश करते हुए अगले दिन मृतका की लाश उसी खेत में गड्ढे से बरामद की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. घटना के बाद से ही आरोपी देवमुनि मांझी अपनी बेटी के साथ फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी. डीआईजी रीवा जोन ने आरोपी देवमुनि मांझी की गिरफ्तारी पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित किया था.

आरोपी ने पूछताछ में क्या बताया?

आरोपी देवमुनि मांझी को घूरपुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ पर जुर्म कबूल कर लिया. एसडीओपी ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद खेत में नाले के पास मृतका के शव को मिट्टी के अंदर गाड़ दिया था और खेत में लगी सब्जी की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर पूरे कचरे को गड्ढे के ऊपर रख दिया था. आरोपी देवमुनि मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है. घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |