अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का डेटा डाउनलोड, ऐसे मिली अमेरिका की मदद

गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 का 49 घंटे का डेटा डाउनलोड हो चुका है. इसमें अमेरिका के एक गोल्डन चेसिस ने ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का उड़ान डेटा डाउनलोड करने में मदद की है. एअर इंडिया का विमान 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हो गया था. इसमें सवार 242 में 241 लोगों की मौत हो गई थी.

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने दोनों ब्लैक बॉक्स एयरबोर्न फ़्लाइट रिकॉर्डर (EAFR) बरामद किए और उन्हें 24 जून को दिल्ली लाया गया था. ज्यादातर फ्लाइट रिकॉर्डर से डेटा को गोल्डन चेसिस और अन्य दुर्घटना जांच प्राधिकारियों से प्रासंगिक डाउनलोड केबल प्राप्त करने के बाद डाउनलोड किया जाता है

एएआईबी ने बताया कि डाटा डाउनलोड करने के लिए जरूरी गोल्डन चेसिस और केबल अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) से मंगवाई गई हैं. एअर इंडिया के ब्लैक बॉक्स की जांच को लीड संजय कुमार सिंह कर रहे हैं. इसके अलावा जसबीर सिंह लर्हगा मुख्य अन्वेषक के रूप में कार्यरत हैं. जांच टीम में विपिन वेणु वरकोठ, वीरारागवन के. और वैष्णव विजय कुमार भी शामिल हैं.

घटना के समय का डाटा हुआ रिकवर

एएआईबी की दिल्ली लैब ने 24 जून को (फॉरवर्ड) ईएएफआर से डाटा डाउनलोड करने की कोशिश की गई. इसमें क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) निकाला गया, जो नॉर्मल स्थिति में पाया गया. एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो, सीपीएम को गोल्डन चेसिस पर लगाकर ईएएफआर से कच्चा डाटा निकाला गया. इसमें करीब 49 घंटे का उड़ान डाटा और छह उड़ानों की जानकारी मौजूद थी. जिसमें दुर्घटना वाली उड़ान भी शामिल है.

एएआईबी ने जिस डेटा को रिकवर किया है उसमें घटना के समय की करीब 2 घंटे की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है. शुरुआती जांच पूरी हो चुकी है. इसके मुताबिक पीछे वाला (आफ्टर) ईएएफआर बहुत क्षतिग्रस्त था. जांचकर्ताओं ने मेमोरी कार्ड का निरीक्षण करने के लिए सीपीएम खोला, लेकिन पाया कि नुकसान बहुत अधिक था.

12 जून को हुआ था प्लेन क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद से 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (उड़ान एआई 171) ने लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के तुरंत बाद प्लेन कुछ ही मिनटों में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार 241 लोगों सहित 260 लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस हादसे में एक यात्री जिंदा बच गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |