एक लड़के की दो गर्लफ्रेंड, पता चलते ही नई वाली ने मचाया ऐसा तांडव, प्रेमी के घर में लगा दी आग

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां प्रेमी की बेवफाई से भड़की एक प्रेमिका ने उसके घर पहुंच कर जमकर तांडव मचाया. बोतल में पेट्रोल भरकर लड़की बॉयफ्रेंड के घर पहुंची. उसने घर का दरवाजा तोड़कर प्रेमी के घर को आग के हवाले कर दिया. लड़की ने वारदात को तब अंजाम दिया, जब प्रेमी अपनी एक अन्य प्रेमिका के साथ मंदिर में सात फेरे ले रहा था.

घटना जबलपुर के कुदवारी की है. यहां विजय सोनी के घर पर पहुंची उसकी पूर्व प्रेमिका ने काफी देर तक बवाल काटा. दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. प्रेमी विजय सोनी के पिता की रिपोर्ट पर जबलपुर के अधारताल थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 332 और 326 के तहत आरोपी लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं लड़की ने भी विजय सोनी पर शादी के नाम पर झांसा देते हुए शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को सौंपी है.

डिलीवरी बॉय का काम करता है प्रेमी

बताया जा रहा है कि जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले विजय सोनी की 2 साल पहले लड़की से दोस्ती हुई थी और तब से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे. लड़की का कहना है कि विजय ने उसके साथ शादी का वादा किया, लेकिन उसने दूसरी युवती के साथ शादी रचा ली. इधर प्रेमी के परिजनों का आरोप है कि लड़की प्यार के नाम पर विजय सोनी को फंसा रही है, उन्होंने लड़की पर इसके पहले भी दो शादियां करने का आरोप लगाया है.

घर में आग लगने वाली प्रेमिका का कहना है कि पति से तलाक के बाद वह और विजय सोनी पिछले दो वर्षों से लिवइन में थे. दोनों के बीच नजदीकियां तब बढ़ीं जब विजय ने एक बार लिफ्ट देने के दौरान उससे संपर्क किया और फिर धीरे-धीरे मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ. लड़की का कहना है कि विजय ने उसे शादी का वादा किया था और पिछले दो सालों में उसके घर का खर्च भी खुद ही उठाता था. आरोप लगाया कि उसे धोखा देकर विजय ने दूसरी युवती से शादी रचाई है.

लड़की ने बॉयफ्रेंड पर लगाए आरोप

विजय के परिजन के आरोप पर लड़की ने कहा उसके पास सारे प्रूफ है कि विजय उसके साथ लिवइन में था. इसके सारे सबूत ओर फोटो ग्राफ नेहा ने पुलिस को सौंपे हैं. विजय से शादी रचाने वाली दूसरी प्रेमिका अंबिका सोनी का कहना है कि विजय और उसके बीच भी पिछले छह सालों से प्रेम संबंध थे. विजय ने सिर्फ उससे ही शादी का करने का वादा किया था वो झूठ बोल रही है. अब वह मेरे पति को फंसा कर पैसा लूटना चाहती है.

प्रेमी विजय सोनी के पिता प्रकाश सोनी का कहना है कि लड़की के खिलाफ अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसके बेटे को फंसाया जा रहा है. उसका बेटा निर्दोष है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |