डबरा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर, 6 बाइक बरामद ,ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

डबरा। शहर में लगातार सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर डबरा सिटी पुलिस की सख्ती जारी है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। साथ ही इस चोरी में शामिल तीन शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिटी टीआई यशवंत गोयल, एसआई शुभम परिहार एवं उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस की इस कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद चोरी की गई बाइकें भी जब्त कर ली गईं।

बता दें की बीते एक माह में डबरा सिटी पुलिस अब तक 19 बाइकें बरामद कर चुकी है और करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में बाइक चोर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल की यह तीसरी बड़ी सफलता है, जो बाइक चोरी के मामलों में सामने आई है। इससे पहले भी दो मामलों में वे संगठित ढंग से चोरी की गई बाइकें बरामद कर चुके हैं।

आज हुए बाइक चोरी के खुलासे में पुलिस ने शिवपुरी जिले के नरवर से तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कार्रवाई की सराहना की गई है, और आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |