मां ने ढाई महीने के बच्चे को गला दबाकर मारा, कहा- बीमारी से हुई मौत, सजा दिलाने के लिए पिता ने 2 साल इकट्ठा किए सबूत

मध्य प्रदेश के रीवा में एक मां ने अपने ही ढाई माह के बेटे को मौत के घाट उतार दिया, यह सब करने के बाद 2 साल तक वह घटना को लेकर झूठ बोलती रही. हालांकि, पति ने न्याय के लिए संघर्ष जारी रखा. उसने पत्नी के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए और दो साल तक अपने ढाई माह के मासूम बच्चे को न्याय दिलाने के लिए थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काटता रहा. पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो क्लिप से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ.

पूरी घटना रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 6 जनवरी 2023 को एक मां ने अपने ढाई माह के मासूम बच्चे का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था. घटना के बाद महिला सभी को गुमराह करते हुए बेटे की मौत बीमारी के चलते होने की बात कहती रही. लेकिन बच्चे के पिता को बेटे की हत्या का शक था. जिसको लेकर वह लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा. बच्चे के पिता प्रकाश गुप्ता को फोन कॉल कर उसकी पत्नी ने इस हत्या की जानकारी दी थी.

आडियो रिकार्डिंग से हुआ हत्या का खुलासा

पति के मोबाइल में बातचीत की आडियो रिकार्डिंग सेव हो गई थी, जिसमें ढाई माह के बच्चे मृतक लक्ष्य उर्फ धैर्य गुप्ता की मौत के बारे में मां प्रिया गुप्ता और पिता प्रकाश गुप्ता के बीच बातचीत हो रही थी. पुलिस ने पत्नी के बीच हुई मोबाइल फोन पर बातचीत की जांच एफ एस एल भोपाल से कराई गई. ऑडियो क्लिप रिकॉर्डिंग और पीएम रिपोर्ट और अन्य सबूतों से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ.

मां ने की ढाई महीने के बच्ची की हत्या

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने बताया की आरोपी महिला को अपने पति पर शक था कि उसका किसी दूसरी महिला से संबंध है. इसी को लेकर उसका घटना वाले दिन अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था. उस दिन महिला काफी गुस्से में थी, उसका बच्चा उसके साथ मेरे कमरे में था. सुबह 04.00 बजे बच्चा लक्ष्य जग गया था. गुस्से में उसने उसे दूध पिलाया, जिसके बाद उसने उल्टी कर दिया.

आरोपी मां को भेजा गया जेल

उस दिन महिला काफी गुस्से में थी और उसने बच्चे का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद बेटे को पलंग पर लेटा कर ऊपर से कंबल ढक दिया था और बच्चे की मौत बीमारी से होने की कहानी सब को बताई थी. लेकिन पति को उस पर शक था. पुलिस ने महिला का बयान लेने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |