विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के लिए एक्सपोजर विजिट कराएं – कलेक्टर ऋजु बाफना —– सांदीपनि विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न
शाजापुर
—-
जिले के सांदीपनि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान और अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कराना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिये।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों में अध्ययन को लेकर उत्साह है, जिसे बनाए रखने के लिए प्राचार्य शैक्षणिक गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने टीमवर्क के साथ शिक्षकों को प्रेरित करने और नवाचारों को बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि आगामी दो माह के भीतर अधिकांश विद्यालय नव निर्मित भवनों में स्थानांतरित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईसीटी (सूचना एवं संचार तकनीकी) से जुड़े विद्यार्थियों को इन्फोसिस जैसे आईटी सेक्टर संस्थानों में और कृषि विषय से जुड़े विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्रों एवं प्रगतिशील कृषकों के यहाँ एक्सपोजर विजिट कराने के लिए कहा।
——-
परीक्षा परिणामों पर चिंता
——-
कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शाजापुर सांदीपनि विद्यालय के कमजोर प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए।
——
कैरियर मार्गदर्शन पर जोर
——
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के तहत कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग मेले आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, सहायक संचालक श्री आर.एस. शिप्रे सहित जिले के सभी सांदीपनि विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#cmrise #school #educationforall #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur