अब अग्नि-5 मिसाइल को बंकर बस्टर में बदलने की तैयारी में भारत, पल भर में तबाह होगा टारगेट

भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है. इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि-5 मिसाइल का नया गैर-परमाणु (नॉन न्यूक्लियर) वर्जन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. यह मिसाइल खासतौर पर भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए बनाई जा रही है ताकि दुश्मन के मजबूत ठिकानों को आसानी से तबाह किया जा सके. ये मिसाइल पाकिस्तान और चीन के लिए कड़ी चुनौती बन सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का एक नॉन न्यूक्लियर वर्जन विकसित किया जा रहा है. नई अग्नि-5 मिसाइल में करीब 7.5 से 8 टन का भारी वारहेड लगेगा. इसे दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा. पहला, एयरबर्स्ट यानी यह मिसाइल हवा में फटकर बड़े इलाके में धमाका करेगी और रनवे, एयरबेस और रडार सिस्टम तबाह कर देगी.

2500 किमी है रेंज

वहीं दूसरा, बंकर बस्टर वारहेड जो जमीन के अंदर 80 से 100 मीटर तक घुसकर धमाका करेगा और दुश्मन के भूमिगत कमांड सेंटर या परमाणु हथियार रखने वाली जगहों को नष्ट कर देगा. इस मिसाइल की रेंज 2500 किमी है. या वैरिएंट विशेष रूप से भारतीय वायुसेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है.

भारी बम गिराने वाला बड़ा बॉम्बर

अभी तक भारतीय वायुसेना के पास ऐसा भारी बम गिराने वाला कोई बड़ा बॉम्बर विमान नहीं है, जबकि अमेरिका जैसे देशों के पास B-2 बॉम्बर और GBU-57 जैसे बम हैं. ऐसे में अग्नि-5 का यह नया रूप इस कमी को पूरा करेगा. इसकी रेंज 2,500 किलोमीटर रखी जाएगी ताकि यह भारी वारहेड को लेकर भी आसानी से दुश्मन के इलाके तक पहुंच सके और दुश्मन के मिसाइल डिफेंस सिस्टम से बच सके.

दुश्मन के ठिकानें होंगे ध्वस्त

यह मिसाइल खासकर चीन और पाकिस्तान के मजबूत ठिकानों को निशाना बनाने में काम आएगी. ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पहले ही दिखा दिया था कि पाकिस्तान के एयरबेस को कैसे तबाह किया जा सकता है. अब अग्नि-5 से यह काम और भी आसान हो जाएगा. सड़क से कहीं भी ले जाकर इसे जल्दी लॉन्च किया जा सकता है. अग्नि-5 मिसाइल भारत को दुश्मन के बड़े-बड़े ठिकानों को दूर से ही खत्म करने की नई ताकत देगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |