पाकिस्तानी मेजर मुईज की हत्या, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा विदेश By Shahzad Khan On Jun 25, 2025 769 पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक बड़े अफसर के मारे जाने की खबर है. अफसर का नाम मेजर मुईज है. इसे दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मार गिराया है. मेजर मुईज की हत्या पाकिस्तान सेना के लिए एक बड़ा झटका है. Related Posts अंतरराष्ट्रीय न्यूज़: तेहरान के चौक पर ट्रंप को सलाखों के… Israel Politics News: गाजा युद्ध और महंगाई के बीच इजराइल में… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सूत्रों के मुताबिक मेजर मुईज 6 कमांडो बटालियन में तैनात था. सरगोगा के पास घात लगाए आतंकवादियों ने मुईज पर अटैक किया. अटैक के दौरान ही मुईज की मौत हो गई. मेजर मुईस के अलावा आतंकवादियों ने पाकिस्तान सेना के लांस नायक जिब्रानउल्लाह की भी हत्या कर दी है. 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन में मुईज सुर्खियों में आया था. उस वक्त मुईज ने भारत के विंग कमांडर अभिनंदन के पकड़ने का दावा किया था. मेजर मुईज मूल से पाकिस्तान के चकवाल का रहने वाला था. ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे दोनों अफसर पाकिस्तान सेना के मुताबिक विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों अफसर ऑपरेशन के लिए सरगोगा पहुंचे थे. दोनों के पहुंचते ही टीटीपी के आतंकवादियों ने हत्या कर दी. पाकिस्तान सेना का कहना है कि इस इलाके में पिछले दिनों ऑपरेशन चलाकर 11 आतंकवादियों को मारा जा चुका है. हालांकि, आतंकवादियों ने जिस तरीके से मेजर मुईज की हत्या की है. वो पाकिस्तान सेना के लिए बड़ा झटका है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुईज की हत्या पर शोक जताया है. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक मुईज के परिवार में एक पत्नी और 2 बच्चे हैं. 2 साल में 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी मारे गए साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 और 2025 के अब तक 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी मारे गए हैं. वो भी आतंकी हमले में. साल 2024 में पाकिस्तान के 754 सैन्य कर्मियों की हत्या हुई थी. 2025 में अब तक यह आंकड़ा 500 का है. 2024 में आतंकी हमले की 790 घटनाएं हुई थी. 2025 में अब तक 459 घटनाएं हुई है. पाकिस्तान बीएलए, बीटीपी और टीटीपी जैसे संगठनों ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 769 Share