निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करें- कलेक्टर सुश्री बाफना
—-
➡️
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज #शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन सांदीपनि (सीएम राईज) विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करें, निर्माण कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही बरदाशत नहीं की जाएगी। साथ ही कलेक्टर ने गुणवत्ता वाले फर्नीचर एवं विद्युत उपकरण लगाने तथा सीवरेज लाइन व्यवस्थित रूप से निर्मित करने के निर्देश निर्माण ऐजेंसी को दिये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय में विभिन्न विधाओं के लिए निर्मित किये जा रहे कक्षों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे से कहा कि विद्यालय प्राचार्य प्रतिदिन विद्यालय आएं और कार्यों की प्रगति का अवलोकन करें। इस दौरान आर्केटेक्चर श्री अपूर्व गुप्ता, एमपी पुलिस हाउसिंग से श्री कपिल गंगराड़े सहित ठेकेदार भी मौजूद था।




Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सांदीपनि_विद्यालय #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur