सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए शाजापुर में अभिनव पहल, ➡️सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पौधे वितरित कर कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी
शाजापुर।।
शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा अभिनव पहल की गई है। अगले माह से सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवको को सारे स्वत्वों का भुगतान भी सेवानिवृत्ति के साथ ही करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, वही सेवानिवृत्ति पर शासकीय सेवकों को स्मृति स्वरूप पौधे भी वितरित किये जाएंगे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज माह मई 2025 में सेवानिवृत्त हुए 19 शासकीय सेवकों को पौधे एवं पीपीओ वितरित कर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सारे स्वत्वों का भुगतान हो जाये, यह सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को अपने स्वत्वों के भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़े। उन्हें सारे क्लेम का भुगतान समय पर हो और उनकी सम्मानजनक सेवानिवृत्ति हो, इसके लिए सभी विभागों के जिला प्रमुखों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त सभी शासकीय सेवकों को स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि अब वे परिवार एवं सामाजिक कार्यों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों से कलेक्टर ने अनुरोध किया कि वे स्वैच्छिक रूप से यदि अपने आप को काम में व्यस्त रखना चाहें तो नजदीक के विद्यालय में सेवाएं देकर बच्चों को मार्गदर्शन दे सकते हैं, इससे एक सामाजिक दायित्व पूरा होगा और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि माह मई में सेवानिवृत्त हुए सभी शासकीय सेवकों के अवकाश नगदीकरण एवं बीमा क्लेम निराकृत कर दिये गये हैं। वही जीपीएफ क्लेम का निराकरण भी विभागीय स्तर पर प्रक्रिया में हैं।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवको के स्वत्वों के भुगतान की समीक्षा करते हुए समय पर जीपीएफ प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिला पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं दी। श्री गुवाटिया ने बताया कि माह मई में कुल 23 शासकीय सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसमें से 21 प्रकरणों का निराकरण करते हुए पीपीओ जारी किये गये हैं और 02 प्रकरण लंबित है। आज पीपीओ प्राप्त करने 19 शासकीय सेवक पीपीओ प्राप्त करने उपस्थित हुए हैं।
इस अवसर पर माह मई में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त हुए सैय्यद साजिद अली, महिला एवं बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त हुए श्री प्रेम नारायण वर्मा, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए श्री रमेश कुमार मारण, श्री मोहम्मद सईद शेख, श्री आजाद सिंह, श्री शेख मुकीम, श्री श्यामलाल कारपेंटर, श्री अशोक कुमार मालवीय, श्री अशोक कुमार धानुक, श्री राधेश्याम माली, श्री बालचन्द्र बिठोरे, श्री कैलाश नारायण सूर्यवंशी, श्री शंकरलाल मालवीय, श्री किशोर सिंह मालवीय, श्री मनोहर सिंह इंदोलिया, श्री लखनलाल भैंसानिया, परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हुए श्री कोमल सिंह यादव एवं भूमि संरक्षण विभाग से सेवानिवृत्त हुए श्री वासुदेव पाटीदार को कलेक्टर सुश्री बाफना ने पीपीओ एवं पौधा प्रदान किया।








CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers
#MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर