शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाडी केंद्रों में मंगल दिवस की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में ग्राम मझानिया में सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान की उपस्थिति में बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी पर चर्चा की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती प्रिया गोस्वामी ने शालापूर्व प्रारंभिक शिक्षा एवं किशोरी द्वारा केंद्र बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पर टीकाकरण के आयोजन के साथ ही सीएचओ श्रीमती नीलम अंबोली व एएनएम श्रीमती प्रियंका वर्मा द्वारा किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक भोजन के बारे में एवं एनीमिया मुक्त होने के लिए उचित खानपान की समझाइश दी गई। इस दौरान उपस्थित सुश्री नीलम चौहान ने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की जानकारी देते हुए चाइल्ड हैल्प लाईन नम्बर 1098, महिला हेल्प लाइन व अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए लाडली लक्ष्मी योजना के लिए बालिकाओं की शिक्षा नियमित रखने व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के हितग्राहियों को दस्तावेज अधतन करने की समझाईश प्रदान की। इस अवसर पर आउटरीच कार्यकर्ता श्री अतुल जादौन, आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती पवित्रा सौराष्ट्रीय, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#wcd #MadhyaPradesh #JansamparkMP #shajapur