शाजापुर जिले के मक्सी में अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जगन्नाथपुरी रथयात्रा की तर्ज पर भव्य भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। इस रथ यात्रा में मक्सी सहित आसपास के क्षेत्र के समाजजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए तो पूरे नगर में रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने स्वागत कर भगवान जगन्नाथ की पूजन अर्जन कर सुख समृद्धि की कामना की । इस रथ यात्रा में भजन मंडल की टोलियां भक्ति में भजन गाते हुए आगे चल रही थी तो दूसरी ओर समाज के युवा भगवा दुपट्टा पहनकर भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण’ और
जगन्राथ स्वामी नयन पथ गामी’ के जयघोष से गुंजायमान इस दौरान मक्सी आसपास के क्षेत्र के समाजजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 



