दतिया के छात्र की रूस में मौत, MBBS की कर रहा था पढ़ाई, परिवार ने सरकार से लगाई ये गुहार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक 31 साल के युवक की रूस में मौत हो गई. मृतक युवक का नाम भरत बघेल बताया जा रहा है. भरत बघेल दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे का रहने वाला था. 31 वर्षीय भरत रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हो गया. भरत रूस के अर्खंगेल्सक शहर स्थित नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था.

मृतक भरत साल 2019 में रूस गया था. इतना ही नहीं भरत इसी साल 2 जुलाई को भारत लौटने वाला था. नवंबर में उसकी शादी तय थी. उसकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही उसे लेकर यह दुखद समाचार सामने आ गया. जानकारी के अनुसार, घटना 20 जून की बताई जा रही है. भरत के दोस्त यश ने परिजनों को 21 जून की शाम फोन कर मौत की जानकारी दी.

सूचना के बाद परिवार में कोहराम

इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. भरत अपने पिता का इकलौता बेटा था. पिता मुलायम बघेल स्वयं डॉक्टर हैं और इंदरगढ़ में टीवीएस बाइक एजेंसी चलाते हैं. भरत की एक बहन और एक भाई है. मृतक के चचेरे भाई दीपक बघेल के अनुसार, भरत कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. दोस्त यश ने बताया कि भरत हॉस्टल से करीब 5 किलोमीटर दूर दोस्तों के साथ खाना खाने गया था.

परिवार ने भारत सरकार से की ये मांग

मृतक के दोस्त ने बताया कि वहां छत से गिरकर उसकी मौत हो गई. हालांकि मौत के कारणों को लेकर परिवार अब भी असमंझस में हैं. परिजनों ने बताया कि अभी तक रूस में किसी अधिकारी या पुलिस से संपर्क नहीं हो सका है. सोमवार यानी आज वहां संपर्क की कोशिश की जाएगी. साथ ही, परिवार ने भारत सरकार से भरत के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है. v

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |