अहमदाबाद विमान हादसा: अब तक 247 DNA मैच, फिल्ममेकर महेश जीरावाला का शव परिवार को सौंपा

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किए गए हैं. इसके बाद अब तक 247 शवों की पहचान की जा चुकी है. इनमें से 232 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. 8 लोगों के परिवारों से डीएनए जांच के लिए अन्य दूसरे सगे-संबंधियों का सैंपल देने को कहा गया है, क्योंकि पिछले नमूने मेल नहीं खा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि डीएनए नमूनों के मिलान से पुष्टि हुई है कि अहमदाबाद के फिल्म निर्माता महेश जीरावाला, जो दुर्घटना के बाद लापता बताए गए थे. उनकी भी इस हादसे में मौत हो गई थी. DNA जांच के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया है.

किन-किन लोगों की हुई पहचान?

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉ राकेश जोशी ने कहा, “शनिवार शाम तक 247 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है. इन मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है. अब तक 232 पीड़ितों के शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं. इसके साथ ही अन्य DNA सैंपल की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिन 247 पीड़ितों की पहचान की गई है, उनमें 187 भारतीय, 52 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई शामिल हैं.

फिल्ममेकर महेश जीरावाला का निधन

प्लेन हादसे के बाद से लापता गुजराती फिल्ममेकर महेश जीरावाला के निधन की पुष्टि हो गई है. डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान की गई, जिसके बाद उनका शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि 34 वर्षीय जीरावाला अपने दोपहिया वाहन पर उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, जब लंदन जाने वाला विमान छात्रावास परिसर में जा गिरा. हालांकि परिवार वाले अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि जीरावाला का निधन हो चुका है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, “डीएनए परीक्षण से उनकी पहचान की पुष्टि होने के बाद जीरावाला के परिवार ने शुक्रवार को उनका शव ले लिया. आग में नष्ट हो चुके उनके स्कूटर को भी दुर्घटनास्थल के पास से बरामद किया गया. चेसिस और इंजन नंबर भी स्कूटर के पंजीकरण दस्तावेजों से मेल खाते हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद, अहमदाबाद के नरोदा इलाके के निवासी जीरावाला का मोबाइल फोन बंद हो गया और वह कभी घर नहीं लौटे.

12 जून को हुआ था हादसा

12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी. विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था. इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |