अमेरिका सिर्फ अपना फायदा देखता है…ट्रंप-मुनीर के लंच पर बोले CM उमर हिमाचल प्रदेश By Shahzad Khan On Jun 21, 2025 121 हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लंच किया. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के रवैये को लेकर टिप्पणी की. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, अमेरिका अन्य देशों का तभी तक ‘दोस्त’ है जब तक उसे फायदा मिलता है और अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है. Related Posts Rain Alert Updates: मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा… Rain Alert: चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से बदला मौसम का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सीएम से डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के बीच हुए लंच को लेकर सवाल पूछा गया. इसी पर बात करते हुए सीएम ने बताया कि कब तक अमेरिका किसी देश के साथ दोस्ती निभाता है. अमेरिका वो ही करता है जिसमें उसको अपना फायदा लगता है. वो किसी और देश की फिक्र नहीं करते. सीएम उमर अब्दुल्ला अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के साथ हाल ही में लॉन्च हुई वंदे भारत ट्रेन से जम्मू गए थे. ट्रेन से उतरने के बाद सीएम ने अमेरिका को लेकर बयान दिया. ईरान-इजराइल वॉर पर क्या कहा? सीएम से ईरान-इजराइल वॉर को लेकर सवाल पूछे गए. सीएम ने कहा, युद्ध रुकना चाहिए और दोनों देशों के बीच जो भी विवाद है उसका बातचीत से समाधान करना चाहिए. सीएम ने कहा, यह बमबारी शुरू नहीं होनी चाहिए थी. इससे पहले जब अमेरिकी खुफिया प्रभारी से पूछा गया था कि क्या ईरान के पास परमाणु बम है, तो उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान लंबे समय तक बम बना सकता है. लेकिन इजराइल ने कुछ महीनों के अंदर ही ईरान पर हमला कर दिया. यह हमला रुकना चाहिए और बातचीत के जरिए मुद्दे हल होने चाहिए. हालांकि, जम्मू-कश्मीर के ईरान में पढ़ने वाले छात्रों को भारत लाने को लेकर उन्होंने कहा, सभी धीरे-धीरे घर वापस आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, हम सभी को एक ही रात में एक साथ वापस नहीं ला सकते हैं. एयरपोर्ट और पोर्ट बंद हैं. हम उन्हें पहले रोड से आर्मेनिया लेकर आए, फिर उन्हें आर्मेनिया से भारत लाया गया. हमें उम्मीद है कि आज 300 से 400 छात्र भारत वापस आ रहे हैं. इनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर से हैं. उन सभी को हम सुरक्षित भारत वापस लाएंगे. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 121 Share