अहमदाबाद हादसे की जांच के लिए बनी कमेटी, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट गुजरात By Shahzad Khan On Jun 14, 2025 330 अहमदाबाद में हाल ही में भयानक हादसा सामने आया, जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ. इसी के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस प्लेन क्रैश की क्या वजह रही. इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए सिविल एविएशन मंत्रालय ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है. Related Posts IMD Weather News: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में झमाझम बरसेंगे… Weather News: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करेगी. समिति मौजूदा एसओपी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश सुझाएगी. कौन-कौन होगा जांच कमेटी में शामिल इस समिति की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय और भारत सरकार करेगी. इसमें सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, अतिरिक्त सचिव/संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, राज्य गृह विभाग, गुजरात सरकार से प्रतिनिधि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण, गुजरात सरकार का प्रतिनिधि, पुलिस आयुक्त, अहमदाबाद, महानिदेशक, निरीक्षण और सुरक्षा, भारतीय वायु सेना महानिदेशक, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो/डीजी बीसीएएस, महानिदेशक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय/डीजी डीजीसीए, विशेष निदेशक, आईबी, निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय, भारत सरकार इसका हिस्सा होंगे. समिति द्वारा उपयुक्त समझे जाने वाले किसी अन्य सदस्य, जिसमें विमानन विशेषज्ञ, दुर्घटना जांचकर्ता और कानूनी सलाहकार शामिल हैं, को भी समिति में शामिल किया जा सकता है. समिति के पास सभी रिकॉर्ड तक पहुंच होगी, जिसमें अन्य बातों के अलावा, उड़ान डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, विमान रखरखाव रिकॉर्ड, एटीसी लॉग और गवाहों की गवाही शामिल है. 3 महीने में पेश की जाएगी रिपोर्ट साथ ही इसमें साइट निरीक्षण करना भी शामिल होगा. चालक दल, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और संबंधित कर्मियों का इंटरव्यू लेकर जानकारी हासिल की जाएगी. अगर विदेशी नागरिक या विमान निर्माता शामिल हैं तो अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करना होगा. समिति तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. 241 यात्रियों की हुई मौत अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के बाद प्लेन आसमान में 625 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंचा था कि 5 मिनट के बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. जिसमें से सिर्फ एक ही यात्री बच पाया. हादसा इतना भयानक था कि सभी की मौत हो गई. साथ ही हादसा में भारी नुकसान हुआ. यह प्लेन जाकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया. हॉस्टल में इतनी भयानक तस्वीर सामने आई कि प्लेन से टकराने से सब कुछ तहस-नहस हो गया. 65 छात्रों की मौत हो गई. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 330 Share