मक्सी पुलिस ने बरामद की चोरी गयी पानी की मोटर आरोपी को किया गिरफतार

मक्सी पुलिस ने चोरी गयी पानी की मोटर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया थाने पर आयोजित प्रेसवार्ता में टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल एवं प्रभारी एसडीओपी श्री त्रिलोकचन्द सिंह पंवार के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल को टीम का गठन किये जाने के निर्देश दिये जाने पर थाना प्रभारी मक्सी श्री भीमसिंह पटेल द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसमें दिनांक 09.06.2025 को फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 08-09/06/2025 की दरमियानी रात में कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी के घर आँगन में लगी पानी की मोटर टिल्लु पम्प किमती 5000 रुपये की चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप क्रमांक 188/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौराने अपराध विवेचना आज दिनांक 11.06.2025 को मामुरशुदा विश्वसनीय मुखवीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटर को बेचने के लिए निकाल है, प्राप्त सूचना पर टीम को रवाना किया, टीम द्वारा श्रीराम इंडस्ट्रीज पाईप फेक्ट्री के सामने एबी रोड पर एक व्यक्ति को चोरी की मोटर के साथ घेराबन्दी कर पकडा नाम पता पूछा तो अपना नाम दिनेश लोधी पिता मोहनसिंह लोधी उम्र 38 साल निवासी घाटी लोधी मोहल्ला वार्ड क्र. 03 मक्सी का होना बताया। आरोपी दिनेश लोधी से पानी की मोटर के संबंध में पूछताछ करते आरोपी दिनेश लोधी ने घटना दिनांक 08-09/06/2025 की दरमियानी रात जगन्नाथपुरी मक्सी से पानी की मोटर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से मौके पर ही उक्त पानी की मोटर किमती 5000 रुपये की विधिवत जप्त की गई। उक्त आरोपी से शाजापुर जिला व अन्य जिलों के अपराध के बारें में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, ASI संजय सवनेर, आरक्षक 221
चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक 570 राहुल जाट, आर.62 अरुण सितपरा, आर.154 दिपक यादव, आर.220 कुमेरसिंह यादव की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |