अहमदाबाद विमान हादसा : विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

‘बोइंग’ विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

बता दें कि इस हादसे में विमान में सभी 242 यात्रियों की दुखद मौत हो गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, कश्मीर में क्यों हाई अलर्ट?     |     न ससुराल, न मायके… 14 दिनों तक किसके साथ रही सोनम रघुवंशी?     |     पठानकोट में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… एयरबेस से भरी थी उड़ान     |     समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लघु उद्योग भारती व स्टोन क्रेशर संचालक – मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी     |     विधवा बहू पर डोल गई ससुर की गंदी नीयत, बोला- अब तू मेरे भतीजे से… नहीं मानी तो मार दी गोली     |     ‘सोनम को भगाने के लिए कौन लेकर आया था बुर्का…’ आरोपियों ने किए हैरान करने वाले नए खुलासे     |     सोशल मीडिया की स्टार कोमल भाभी के साथ कार में कौन था… पार्किंग से कहां हुआ गायब?     |     इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध     |     दिल्ली-NCR में बारिश के लिए और कितने घंटों का इंतजार… कब मिलेगी राहत? इन 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट     |     बोइंग ने दिए न भूल पाने वाले जख्म, गुजरात में ‘उड़ता ताबूत’ बना ‘ड्रीमलाइनर’     |