यूसीमास मक्सी में हुआ प्रतिभा का भव्य उत्सव

मक्सी। 8 जून को श्री अबेकस एकेडमी यूसीमास, मक्सी द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह एवं लाइव डेमो कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मक्सी क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई, जिससे समारोह एक स्मरणीय पर्व बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें आशा बरुआ, अमित चावड़ा, भीम सिंह पटेल, डॉ. जितेन्द्र भावसार, नीरज गोयल एवं अमृता गोयल जैसी विशिष्ट हस्तियों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत लाइव डेमो आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों के द्वारा गणित की जटिल गणनाओं को चुटकियों में हल किया गया। मानसिक गणना की कला ने दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति को खुले दिल से सराहा और इस नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन जॉनसन डेविड ने प्रभावशाली तरीके से किया। यूसीमास मक्सी के निदेशक राहुल वर्मा ने अपने उद्बोधन में यूसीमास मक्सी की 11 वर्षों की सफलता यात्रा, इसके लाभ और बच्चों में आने वाले आत्मविश्वास की विशेष रूप से चर्चा की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, अभिभावकों, विद्यार्थियों और यूसीमास मक्सी की समर्पित टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति और बच्चों की ऊर्जा ने आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया। शिक्षा और आत्मविश्वास के इस अनूठे संगम ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो छोटे शहरों के बच्चे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |