राजा रघुवंशी की हत्या के विरोध में खरगोन में बाइक रैली, CBI जांच की मांग को लेकर PM मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

खरगोन : खरगोन में आज इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और पत्नी सोनम की तलाश की सीबीआई की जांच की मांग को लेकर रघुवंशी समाज के लोग सड़कों पर उतर गये। इस दौरान आक्रोशित रघुवंशी समाज के सैकड़ों लोगों ने बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलौई को ज्ञापन सौंपा।

मेघालय के शिलांग में हनिमून पर गए रघुवंशी दंपत्ति के राजा की हत्या और पत्नी सोनम के तीन दिन से पता नहीं लगाए जाने पर रघुवंशी समाज में आक्रोश है। लापता सोनम की जल्द ही तलाश नहीं किए जाने पर रघुवंशी समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। रघुवंशी दम्पत्ति हनिमून मनाने शिलांग गये थे, इस दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी।

खरगोन के पूर्व विधायक और रघुवंशी समाज के संरक्षक परसराम डंडीर का कहना है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में तीन दिन पहले मिली लाश और पत्नी सोनम के लापता होने पर रघुवंशी समाज में आक्रोश है। समाज ने प्रधानमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की है। जल्द ही पत्नी सोनम का पता नहीं लगा तो रघुवंशी समाज आंदोलन करेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |