5/06/25 मक्सी ) #शहजाद खान। श्री मक्षीजी महातीर्थ: पूज्य मालव विभूषण आचार्य वीररत्न सूरिजी महाराजा के शिष्य पूज्य तपस्वीरत्न आचार्यपद्मभूषणरत्नसूरिजी महाराजा पंन्यास श्री ऋषभरत्नविजयजी म.सा. साध्वीजी श्री भक्तिरेखाश्री जी.म,सा आदि ठाणाकी शुभनिश्रामें आयोजित श्री आध्यात्मिक ज्ञान शिविर का आज शुभारंभ हुआ । श्री मक्सीजी महातीर्थ में यह सर्वप्रथमबार आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय तथा विभिन्न क्षेत्रों से पधारे बालकों में शिविर का अपूर्व उत्साह नजर में आया। इस अवसर पर पूज्य गुरु भगवंत ने परमनेंट जीवन परिवर्तन करने हेतु आध्यात्मिक शिविर तथा दोषों को दूर करने के लिए आध्यात्मिक शिक्षा का महत्त्व दर्शाया। इस आयोजन में प्रातः ध्यान योग – विधिविज्ञान – जिनमन्दिर में भव्य स्नात्र महोत्सव – जैन तत्त्व ज्ञान – प्राचीन इतिहास तथा ज्ञानवर्धक गेम के साथ आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान की गई। श्री मक्सीजी प्राचीन महातीर्थ के इतिहास का वर्णन तथा सायंकालीन अद्भुत संध्या भक्ति तथा आरती का आयोजन किया गया। सभी बालकों के लिए दिनभर महातीर्थ पर धार्मिक गति विधि चलती रही। आयोजित शिविर में सेठ आनंदजी कल्याणजी पेढी तथा स्थानीय श्रीसंघका सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :