बुरहानपुर में तोतापुरी बकरा बना शहर की शान, देखने उमड़ी भीड़, लोग ले रहे हैं सेल्फी..

बुरहानपुर।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बकरीद का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है, लेकिन इस बार बुरहानपुर के एक खास बकरे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शहर के अकबरी सराय क्षेत्र में रहने वाले शाहिद खान का ‘तोतापुरी हैदराबादी’ नस्ल का बकरा चर्चा का केंद्र बन गया है। जब शाहिद अपने इस दो साल के बकरे को बाजार लेकर पहुंचे, तो उसकी ऊंचाई और शानदार कद-काठी देखकर लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते बकरे को देखने के लिए बाजार में भीड़ लग गई।

शाहिद खान ने इस बकरे को बचपन से बेटे की तरह पाला है। उसका रखरखाव, खानपान और देखभाल में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि यह बकरा अब न सिर्फ शारीरिक रूप से खास बन गया है, बल्कि इसकी कीमत भी चर्चा में है। अब तक इस बकरे के लिए 95 हजार रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन शाहिद इसे 1 लाख 20 हजार रुपये से कम में नहीं बेचेंगे।

खास बात यह है कि शाहिद इस बकरे को बाहर नहीं बल्कि बुरहानपुर में ही बेचना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह बकरा बुरहानपुर की शान बना है और वे चाहते हैं कि इसकी कुर्बानी भी यहीं दी जाए। फिलहाल यह बकरा सोशल मीडिया से लेकर शहर के बाजारों तक सुर्खियों में बना हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विश्व पर्यावरण दिवस पर मक्सी टीआई ने किया पौधारोपण बारिश तक 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया     |     पात्र हितग्राही अंतिम तिथि 15 जून के पूर्व ईकेवायसी कराएं-जिला आपूर्ति अधिकारी     |     रोजगार, स्वरोजगार, एवं अप्रेन्टिसशिप मेले में 125 आवेदकों का प्रारंभिक चयन     |     कालापीपल में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का उनमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न     |     VIDEO मक्सी स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ पर आध्यात्मिक ज्ञान शिविर का आज हुआ शुभारंभ     |     RCB के खिलाफ FIR, विक्ट्री परेड के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 फैन्स की गई थी जान     |     रीवा: मौत की घाटी ‘सोहागी’ में फिर हादसा, ऑटो पर पलटा ट्रक; 7 लोगों की मौत     |     मौलवी का गंदा खेल… निकाह का वादा कर बनाता रहा संबंध, प्रेग्नेंट हुई युवती तो हो गया फरार     |     12 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ठग लिए 2 करोड़… पटना में डॉक्टर कपल बने साइबर ठगों का शिकार     |