3 बच्चों की मां को कहता था आंटी, उसी को दे बैठा दिल… पंचायत बुलाई और प्रमिका के पति के सामने भर दी मांग

शादी के बाद भी क्या प्यार हो सकता है? जी हां, बिल्कुल हो सकता है. आए दिन हम ऐसे कई मामले देखते और सुनते हैं जहां शादी के बाद कपल्स एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाते हैं. ठीक ऐसा ही एक मामला बिहार के वैशाली से भी सामने आया है. यहां पर तीन बच्चों की मां को गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. वो बेडरूम में अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी. खूब हंगामा बरपा तो महिला के बॉयफ्रेंड ने पंचायत बुला ली.

पंचायत में महिला का पति भी मौजूद था. वहां युवक ने गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भर दिया. पति खड़े-खड़े ये सब होता देखता रहा. उसने बस इतना कहा- मुझे इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है. ये अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहे. बस बच्चे मैं अपने पास रखूंगा. पति का बलिदान देख हर कोई हैरान रह गया. वहीं, पत्नी ने कहा- मेरे तीन बच्चों में से जो सबसे छोटा बेटा है वो मेरे बॉयफ्रेंड का ही है. प्रेमी ने भी इस पर हामी भरी.

ये अजब गजब मामला चकसिकंदर मंसूरपुर गांव का है. यहां तीन बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी संग शादी रचा ली. गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी रूपेश को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. हंगामा बरपा तो रूपेश राम ने पंचायत बुलाई. पंचायत में रूपेश ने महिला पारो देवी की मांग सिंदूर से भर दी. फिर फिल्मी स्टाइल में उसका हाथ थामकर उसे अपने घर ले गया. यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

पति रमेश राम की प्रतिक्रिया

महिला के पति का नाम रमेश राम है. रमेश ने कहा- रूपेश पहले भी कई महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा चुका है. मेरी बीवी से उसका अफेयक पिछले दो साल से चल रहा था. तीन साल पहले दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी. अब तो पंचायत के सामने उसने मेरी बीवी की मांग भर दी है. बीवी जहां भी रहे उसकी मर्जी है. मैंने हंसी खुशी उसे विदा किया है. मेरा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. फिर भी बच्चों को मैं ही रखना चाहता हूं. वहीं, रूपेश का कहना है कि छोटा बेटा उसका है. तीनों बच्चों को वो रखना चाहता है. फिलहाल इस बात पर अभी फैसला नहीं हुआ है कि बच्चे किसके पास रहेंगे.

रूपेश राम की बात

उधर, रूपेश राम ने कहा कि पारो देवी संग उसका पिछले दो सालों से अफेयर चल रहा था. पारो को उसने 20 से 30 हजार रुपए भी दिए थे. क्योंकि रमेश इतना कमाता नहीं है. साथ ही कई सामान भी वो पारो को दे चुका है. पारो वैसे रिश्ते में उसकी आंटी लगती हैं. पारो का घर उसके घर से आधा किलोमीटर ही दूर था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर शुरू हो गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |