शाजापुर, 29 मई 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गत दिवस जनपद पंचायत शुजालपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम टांडाखुर्द में नवीन तालाब का निरीक्षण कर जलभराव क्षेत्र विकसित करने एवं मनरेगा योजना के पूर्व वर्षों के प्रगतिरत एनआरएम के कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पगरावदकलां में तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बंड को निर्धारित मापदंड के अनुसार सही करवाने एवं कार्य को मानसून शुरू होने के पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्राम खाटसूर में हितग्राही श्री राजेंद्र के खेत में निर्माणाधीन खेत तालाब का निरीक्षण कर कार्य को 15 जून तक पूर्ण कराने तथा ग्राम पंचायत में अकुशल जॉबकार्डधारी श्रमिक नहीं मिलने पर मनरेगा के प्रावधान अनुसार आस – पास की ग्राम पंचायत के जॉबकार्डधारियों को कार्य में संलग्न कर कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
ग्राम लसुडलियाहेजम में डगवेल रिचार्जपीट एवं वाटर हार्वेस्ट पौंड कार्य का निरीक्षण कर कार्य को 7 दिवस में पूर्ण कराने के लिए कहा। स्टॉपडेम निर्माण कार्य के निरीक्षण में कलेक्टर ने डाउन स्ट्रीम में हो रहे कटाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। ग्राम अख्त्यारपुर में नवीन तालाब का निरीक्षण कर कार्य को मानसून पूर्व पूर्ण कराने के लिए भी कलेक्टर ने कहा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।






brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;
