मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी गया डीजल व विद्युत ट्रांसफार्मर आईल जब्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार*

मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल पुलिस थाना परिसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में चर्चा करते हुए बताया कि
दिनांक 22.05.2025 की मध्य रात्रि भडाना ट्रांसफार्मर 100 KVA उज्जैन रोड मक्सी से कोई अज्ञात बदमाश विद्युत ट्रांसफार्मर से करीबन 120 लीटर आईल किमती 30000 रुपये का चोरी कर ले गयें, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी पर अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया तथा दिनांक 25.05.2025 को अज्ञात बदमाश द्वारा जायका ढाबा पर खडें डम्पर में से करीबन 70 लीटर डीजल किमती 6860 रुपये का चोरी कर ले गयें, जिस पर थाना मक्सी पर अपराध क्रमांक 174/2025 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही डीजल चोरी व ट्रांसफार्मर से आईल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड एवं सख्त करवाई हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल को निर्देशित किया। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए मुखवीर सूचना पर सहारा होटल के आगे एक पीले रंग की कार रोड के साइड में खडी हुई मिली। कार के पास खड़े व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम अब्दुल करीम पिता अब्दुल रउफ निवासी शाजापुर का होना बताया तथा ड्रायवर सिट पर बेठे पर व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोविन्द मालवीय पिता पीरूलाल मालवीय उम्र 35 साल निवासी शाजापुर का होना बताया दोनों से कार की डिक्की खुलवाकर चेक करते डिक्की में दो 3535 लीटर के काले केन जो डीजल से भरे होना पायें गयें तथा दो हरे रंग के पाईप होना पाये दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की तो दिनांक 25/05/2025 की रात्री में जायका ढाबे पर खड़े डम्फर से डीजल चुराना बताया। उक्त दोनों आरोपीयों से मारुती 800 कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP-09-HC-0004 कीमती 50 हजार रुपये तथा कार के अन्दर रखे 35-35 लीटर डीजल से भरे 02 केन कुल 70 लीटर कीमती 6000 तथा दो हरे रंग के पाइप को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो आरोपीयों से थाने के अन्य अपराध के बारें पूछताछ करते दिनांक 22.05.2025 की मध्य रात्रि उज्जैन रोड मक्सी पर विद्युत ट्रांसफार्मर से आईल चोरी करना बताया, जिनके कब्जे से मेमोरेण्डम के आधार पर ग्राम नैनावद से करीबन 105 लीटर किमती 26250 रुपयें विद्युत ट्रांसफार्मर का आईल भी जप्त किया गया। उक्त दोनो आरोपीयों से कुल 82,250 रुपये का मश्रुका बरामद किया गया। उक्त दोनो आरोपीयों से अन्य अपराधों के बारें में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, ASI संजय सवनेर, ASI अभिषेक दीक्षित, HC 625 दिनेशचन्द्र चौधरी, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश जामलिया, HC 94 विरेन्द्र शर्मा, आरक्षक 221 चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक 219 तेजपालसिंह, आरक्षक 62 अरूण सितपरा, आरक्षक 570 राहुल जाट, आर. 654 सुरेश मालवीय व चालक आर.262 जगदीश की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |