सीएम डेशबोर्ड पर विभागीय कार्यों की प्रगति अनिवार्य रूप से दर्ज करें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

——
समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये
——
सभी विभाग के अधिकारी सीएम डेशबोर्ड पर विभागीय कार्यों की प्रगति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा एवं विभागीय समन्वय बैठक में दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियो को निर्देश दिये कि वर्षा के पूर्व शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों की नालियों एवं आबादी क्षेत्र में स्थित नालों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नाली जाम होने से बाढ़ की स्थिति निर्मित नहीं होना चाहिये। दुर्घटना की रोकथाम के लिए पुराने जर्जर भवनों को भी हटवाएं। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों की उपयुक्त मरम्मत कराएं। दुर्घटना संभावित गड्ढों को तत्काल भरवाएं। क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भी सड़कों का निरीक्षण करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के अधिकारी वर्षा के पूर्व खोदी गई सड़कों के रिस्टोरेशन का कार्य पूरा कराएं।

जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय शुरू होने के पूर्व विद्यालयों में लगे वाहनों के फिटनेस तथा वाहन चालकों एवं परिचालकों के पुलिस वेरीफिकेशन की जाँच पूरी कराएं। विद्यालयों में नए सत्र से परिवहन कार्यालय से वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत ही वाहन संचालित होना चाहिये। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर ग्रामीण आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शहरी आवास, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, ईकेवायसी आदि सीएम डेशबोर्ड में दर्ज योजनाओं की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने शासन नियमानुसार छात्रावासों/आश्रमों में 10 प्रतिशत अन्य लोगों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा। साथ ही कलेक्टर ने जिला संयोजक को निर्देश दिये कि कोई भी छात्रावास खाली नहीं रहना चाहिये। कलेक्टर ने कक्षा 01 से 08वी तक के लिए संचालित आश्रमों में भर्ती में सहयोग करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को भी दिये।

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वीकृतशुदा फॉर्म पोण्ड निर्माण कार्यों में से जितने कार्य शुरू हैं, उन्हें तत्काल पूरे कराने के निर्देश दिये। जो कार्य शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें प्रारंभ नहीं करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के समाधान तथा समयसीमा में निराकृत करने के लिए विभागों को दिये गये पत्रों की भी कलेक्टर ने समीक्षा की।

ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि अपलोड की जाने वाली नोटशीट एवं फाईल के साथ पुराने संदर्भ भी अपलोड करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रेफर किये जाने वाले प्रकरणों का विश्लेषण करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर को दिये। शहरी क्षेत्र के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने वाली सूचियों को भी आम जनता में प्रदर्शित करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिये। मछली पालन योग्य ग्रामीण तालाबों को पट्टे पर देने की कार्यवाही मछली पालन विभाग करें। इस मौके पर सांदिपनी विद्यालयों के निर्माण की प्रगति, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कलेक्टर ने की।
———-
दो सीएमओ पर कार्रवाई
———-
नगरपालिका शुजालपुर प्रभारी सीएमओ के बिना सूचना के समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी तरह प्रभारी सीएमओ शाजापुर द्वारा सीएम डेशबोर्ड के पैरामीटर पर काम नहीं करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में शासन निर्देशों के अनुसार काम नहीं करने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एससीएन देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे व श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#TL
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |