जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भारतीय किसान संघ जिला इकाई शाजापुर के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डगवेल रिचार्ज एवं खेत तालाब निर्माण के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करने के लिए किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण के कार्यों से कुए, नदी, तालाब आदि में भू-जल स्तर में भी वृद्धि होगी, जिससे किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा एवं पानी की समस्या से भी निजात‍ मिलेगी। कलेक्टर ने किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा कि जो किसान खेत तालाब बनवाना चाहते हैं, उनकी सूची दें। बैठक में किसानों को किस तरह से खेत तालाब और डगवेल रिचार्ज किया जाना है आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में उर्वरक यूरिया, डीएपी, एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसान भाई सोसायटियों से किसान उर्वरक खरीद सकते हैं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कृषि विभाग के अधिकारी को एनपीके विकल्प के रूप में कौन सा उर्वरक उपयोग करना है, इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सभी सोसायटियों व पंचायतों में बड़े-बड़े बैनर-फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिये। इस दौरान परंपरागत कृषि करने वाले किसानों का 100 प्रतिशत सत्यापन करने, प्रयोगशालाओं में मिट्टी परीक्षण की संख्या में प्रगति लाने व समय पर किसानों को रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को वर्षाकाल के पूर्व विद्युत लाईन का मैंटेनेंस करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बताया कि राजस्व विभाग के द्वारा गांव-गांव जाकर सीमांकन के आवेदन लेकर सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। किसान भाई लोकसेवा केन्द्र एवं राजस्व अधिकारी को आवेदन देकर सीमांकन करा सकते हैं। इस दौरान किसान संघ के अध्यक्ष व किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को “किसान प्रेरणा” पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री सवाई सिंह सिसोदिया, किसान संघ के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#savewatersavelife
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |