परंपरागत कृषि करने वाले किसानों का 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें – कलेक्टर सुश्री बाफना — ➡️ कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) की बैठक संपन्न
शाजापुर।।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज रबी वर्ष 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ वर्ष 2025 की तैयारी के लिए अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा आगामी 06 जून को ली जाने वाली बैठक के संबंध में कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि किसान की मांग अनुसार यूरिया, डीएपी, एनपीके खाद का वितरण समितियों में करें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि एनपीके विकल्प के रूप में कौन सा उर्वरक कितनी मात्रा में उपयोग करना है, इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सभी सोसायटियों व पंचायतों में बड़े-बड़े बैनर-फ्लैक्स लगवाएं।
साथ ही परंपरागत कृषि करने वाले किसानों का 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें, प्रयोगशालाओं में मिट्टी परीक्षण की संख्या में प्रगति लाने, समय-समय पर आत्मा विभाग अंतर्गत किसानों को अन्य जिलों में कृषि आधारित जानकारी देने व प्रशिक्षण के लिए भ्रमण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र, आत्मा, कृषि विभाग के अधिकारी को कृषि, बीज, औषधीय फसलों आदि के संबंध में संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर प्रेरित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने चियासीड, किनोवा की खेती करने, आलु-प्याज का रकबा बढ़ाने व अच्छे किस्म का बीज उपलब्ध कराने तथा जिले में जैविक खेती का रकबा बढ़ाने के लिए किसानो को प्रेरित करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को पशुपालक केसीसी के लक्ष्य पूर्ति करने तथा सभी गौशालाओं में गोवंश का सत्यापन करने के निर्देश दिए। दुग्ध समितियों के खाते सहकारी संस्थाओं में अनिवार्य रूप से खोलें जाए, ऋण दाताओं से वसूली करने एवं सांची पार्लर का निरीक्षण करने एवं सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सहकारी विभाग की समीक्षा करते हुए सभी सहकारी समितियों को ऋण वसूली करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उक्त सहकारिता, मत्स्य, आत्मा, पशुपालन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, दुग्ध संघ विभागों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
इस अवसर पर सहकारिता, मत्स्य, आत्मा, कृषि, पशुपालन, दुग्ध संघ, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विज्ञान केन्द्र विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर