कपालिया में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, चल समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, हुआ विशाल भंडारा

मक्सी । समीपस्थ ग्राम कपालिया में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन बुधवार को अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप में संपन्न हुआ। 15 मई से प्रारंभ हुई यह सात दिवसीय कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एकत्र हो रहे थे। समापन के दिन गांव में एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया, जिसने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

चल समारोह बना आस्था का महापर्व

कथा समापन के अवसर पर निकले चल समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भजन मंडलियों के साथ चल रही यह शोभायात्रा भक्तिभाव से ओतप्रोत रही। हर-हर महादेव, बोल बम और जय शिव शंभू के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

गांववासियों ने किया भव्य स्वागत

चल समारोह जैसे-जैसे गांव की गलियों से गुजरा, ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से जगह-जगह पुष्पवर्षा की और स्वागत पंडालों के माध्यम से जल व प्रसादी वितरण किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मंगल कलश लेकर चल समारोह का स्वागत किया, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी विशेष उत्साह दिखाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने प्रवचनकर्ता गुरु का स्वागत किया ।

प्रवचनकर्ता पं. सुधांशु नागर ने बांधा भक्ति का समां

शिव महापुराण कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पं. सुधांशु नागर (निवासी खजराना, इंदौर) द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा, शिव-पार्वती विवाह, रुद्रावतार, शिव तांडव, श्रीराम-शिव संवाद जैसे प्रसंगों को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को अध्यात्म के गहरे सागर में डुबकी लगवाई।

बजरंग दल ने संभाली व्यवस्थाएं

चल समारोह और कथा आयोजन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समस्त व्यवस्थाओं को कुशलता से संभाला। मार्ग व्यवस्था, श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन, भोजन वितरण और सुरक्षा प्रबंधन में कार्यकर्ताओं की तत्परता सराहनीय रही।

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

चल समारोह के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भोजन व्यवस्था में गांव की मातृशक्ति, युवाओं और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धार्मिक आयोजन से गांव में दिखा उत्साह और सौहार्द

शिव महापुराण कथा एवं चल समारोह ने पूरे गांव को धार्मिक रंग में रंग दिया। श्रद्धालु न केवल कपालिया गांव से, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में पहुंचे। आयोजन से ग्रामवासियों में आपसी सहयोग, भक्ति भावना और सामाजिक एकता की भावना सशक्त हुई।

फोटो… 1. पंडित सुधांशु नागर कि फोटो
2. ढोल कि थाप पर थिरकते भक्त
3. स्वागत करते बजरंग दल के कार्यकर्ता

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |