अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने टप्पा कार्यालय बेरछा का निरीक्षण किया

शाजापुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने आज टप्पा कार्यालय बेरछा का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण एवं अमल की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने उक्त प्रकरणों में कमी पाये जाने पर तहसीलदार श्री नरेश कुमार सोनी को कमियों को पूर्ण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही नामांतरण, बटवारा प्रकरणों में आरसीएमएस पोर्टल एवं भौतिक रूप से निरीक्षण में भिन्नता पाई गई। उक्त कमियों के कारण संबंधित रीडर श्री मनोज कुमार दायमा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त रीडर की दो वेतन वृद्धि रोकी जायेगी।

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिप्टी कलेक्टर श्री हलदर ने भैरव टेकरी तालाब जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया     |     अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने टप्पा कार्यालय बेरछा का निरीक्षण किया     |     प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम ने शाजापुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया     |     अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने तहसील न्यायालयों का निरीक्षण किया     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया क्षेत्र का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया     |     मऊगंज में भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ, मच गया हड़कंप     |     ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक में मारी टक्कर, सास और बहू की दर्दनाक मौत     |     उमरिया में जंगल में मिली युवक और युवती की लाश, फैली सनसनी..     |     मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटा, पहिए के नीचे दवा युवक, दर्दनाक मौत     |     मरे हुए लोगों को बार-बार काट रहा सांप! फिर हो रहा मुआवजे का खेल, अधिकारियों की जेब में 11 करोड़     |