प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम ने शाजापुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया

शाजापुर
——
म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम ने आज कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने मंडी प्रांगण बेरछा रोड़, अनाज मंडी प्रांगण, आलू, प्याज प्रांगण का भी निरीक्षण किया।

श्री पुरुषोत्तम ने मंडी में संचालित ई-मंडी योजना, ई-नाम योजना, मंडी की आय-व्यय, कृषक भोजनालय, पीने के पानी की व्यवस्था एवं मंडी में प्रचलित निर्माण कार्य एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आलू-प्याज विपणन के लिये नवीन मंडी प्रांगण की भूमि का निरीक्षण किया गया। प्रबंध संचालक श्री पुरूषोत्तम द्वारा मंडी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा उन्होंने मंडियों के लिए अन्य आवश्यकताओं के संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश भी दिये।

निरीक्षण के दौरान शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, मंडी बोर्ड आंचलिक कार्यालय उज्जैन संयुक्त संचालक श्री चंद्रशेखर वशिष्ठ, मंडी बोर्ड भोपाल अधीक्षण यंत्री श्री मधुकरराव पंवार, मंडी बोर्ड सहायक यंत्री श्री दिनेश कुमार गुप्ता, शाजापुर मंडी सचिव श्री भगवानसिंह परिहार, मंडी शाजापुर सहायक लेखापाल श्री अशोक कुमार जोशी उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#collectorshajapur
#Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |