कलेक्टर सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया क्षेत्र का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मो. बड़ोदिया क्षेत्र का भ्रमण कर ग्राम पचावता, रिजावता, शादीपुरा, गाडरीखेडी, पिपलखेडा एवं जावदी में जल गंगा संवर्धन के तहत किये जा रहे जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पचावता में किसान श्री बलदेव के खेत पर मनरेगा योजना अंतर्गत डगवेल रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान श्री बलदेव से चर्चा कर डगवेल रिचार्ज पिट से होने वाले लाभ एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने सरंपच से गांव के अन्य किसानों को भी जल संरक्षण के कार्य के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। ग्राम पचावता में किसान श्री लाड़सिंह के खेत तालाब का निरीक्षण कर 15 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने उपयंत्री को दिये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पचावता में ही सामुदायिक कूप को एक माह में पूर्ण करने तथा नवीन सामुदायिक तालाब निर्माण के लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने ग्राम गाडरीखेड़ी की नवीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए आंगनवाड़ी निर्माण की गुणवत्ता सुधारने, खिड़कियों में जाली लगाने, छत की मरम्मत करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां उन्होंने प्रगतिरत सामुदायिक कूप का भी निरीक्षण करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। पीपलखेड़ा में बोरवेल रिचार्ज पिट एवं डगवेल रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने जावदी में प्रस्तावित अमृत सरोवर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित उपयंत्री को निर्देश दिये कि वर्षाकाल के पूर्व अमृत सरोवर का निर्माण करें तथा अमृत सरोवर के पास स्थल चिंहांकित कर पार्क निर्माण का कार्य भी करें।

कलेक्टर ने शादीपुरा में प्रगतिरत ग्रेवल सड़क को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्राम रिजावता में गौशाला के निरीक्षण के समय गौशाला लंबे समय से संचालित नही होने पर ग्राम पंचायत सरपंच के विरुद्ध पंचायतराज अधिनियम के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए। साथ ही पिछले वर्षों के स्वीकृत निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर ग्राम पंचायत में किये गये कार्यों के मूल्यांकन के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि ग्राम शादीपुरा में वर्ष 2019 से 2025 तक 3476906 रूपये के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमें से आज दिनांक तक 1289881 रूपये के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इसी तरह ग्राम रिजावता में वर्ष 2023 से 2025 तक 884756 रूपये के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमें से आज दिनांक तक 343914 रूपये के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृत राज सिसोदिया, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |