विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

शाजापुर

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करे। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 में प्रदेश व जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं शासकीय संस्थाओं के शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले संस्था प्राचार्यो का सम्मान समारोह में कही। इस कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 03 व जिले की प्रावीण्य में सूची स्थान प्राप्त 12 विद्यार्थियों तथा जिले की 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली 23 शासकीय शालाओं के संस्था प्राचार्यो का शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर राज्य स्तर से म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रतापसिंह द्वारा मण्डल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन / उत्साहवर्धन के लिए शुभकामना संदेश पत्र भी प्रदान किये गये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने विद्यार्थियों के जिज्ञासा पूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिये तथा केरियर संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का एकमात्र उद्देश्य बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करना होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों निर्वाहन भी करे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनां भी दी।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, सहायक संचालक श्री पुष्पेन्द्र कुमार सस्तिया ने भी विद्यार्थीयों को सम्बोधित करते हुए बच्चों को मार्गदर्शन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनां प्रेषित की। इस दौरान योजना अधिकारी श्री दीपक शर्मा, एपीसी श्री सन्तोष राठौर, बीआरसी श्री योगेश भावसार तथा संस्था के प्राचार्य व विद्यार्थियों के पालक/अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार वर्मा जिला परीक्षा प्रभारी ने किया तथा आभार श्री पुष्पेन्द्रसिंह सस्तिया सहायक संचालक शिक्षा द्वारा माना गया।
———-
प्रदेश एवं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
———
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पाले विद्यार्थियों में गणित समूह से अशासकीय एसेंट उमावि शुजालपुर मण्डी के कक्षा 12 वी के विद्यार्थी अंशुल परमार (483 अंक) ने प्रदेश में द्वितीय, अशासकीय फेम गुरूकुल एकेडमी उमावि मक्सी के कक्षा 10वी की छात्रा कु. यशिका पटेल (493 अंक) ने प्रदेश में आठवा तथा कु. वैष्णवी चौहान (491 अंक) प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार कक्षा 10वी में जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में अशासकीय शारदा वि.म.उमावि कालापीपल के छात्र निखिल मीना (490 अंक) ने जिले में प्रथम, अशासकीय संस्कार पब्लिक अकोदिया के छात्र दिव्यांश मालवीय (488 अंक) ने जिले में द्वितीय तथा शासकीय उमावि पोलायकलां की छात्रा कु. पायल आर्य (486 अंक) ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा 12वी में जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में कलां समूह में शासकीय शारदा बाउमावि शुजालपुर मण्डी की छात्रा कु. कृष्णा रावत (473 अंक) ने जिले में प्रथम स्थान व अशासकीय जयहिन्द उमावि नांदनी की छात्रा कु. टीना मेवाड़ा (463 अंक) ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गणित समूह में अशासकीय फेम गुरूकुल अकेडमी उमावि मक्सी की छात्रा कु. निहाली भावसार (477 अंक) व अशासकीय संस्कार पब्लिक अकोदिया की छात्रा कु. कनिज फातमा खान (477 अंक) ने जिले में प्रथम, शासकीय उमावि शादीपुरा के छात्रा लक्ष्य पाटीदार (475 अंक) ने जिले में द्वितीय एवं अशासकीय सहारा पब्लिक उमावि कालापीपल के छात्र श्री अश्विन कुंभकार (474 अंक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य समूह में शासकीय उत्कृष्ट उमावि शाजापुर की छात्रा कु. चेतना प्रजापति (474 अंक) ने जिले में प्रथम, अशासकीय ब्राईट स्टार उमावि अकोदिया मण्डी के छात्रा अमन परमार (471 अंक) ने जिले में द्वितीय तथा कृषि समूह में अशासकीय सहारा पब्लिक उमावि कालापीपल के छात्र रूपेश सिंह मेवाड़ा (468 अंक) ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
————
जिले की 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली 23 शासकीय शालाओं के संस्था प्राचार्यों का सम्मान
———–
जिले की 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली 23 शासकीय शालाओं के संस्था प्राचार्यों में कक्षा 10वी के शासकीय हाईस्कूल पोचानेर के प्राचार्य श्री विष्णुप्रसाद धाकड़, शासकीय हाईस्कूल ईमलीखेड़ा के प्राचार्य श्री मनोज कुमार जायसवाल, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल मोहम्मदपुर मछनई के प्राचार्य श्री मुकेश परमार, शासकीय हाईस्कूल बकायन के प्राचार्य श्री रमाकांत पाटिल, शासकीय हाईस्कूल दुधाना की प्राचार्या श्रीमती आशा श्रीवास्तव, शासकीय हाईस्कूल घट्टियाखुर्द के प्राचार्य श्री कमल शर्मा, शासकीय हाईस्कूल तिलावद गोविंद की प्राचार्या संगीता श्रीवास्तव, शासकीय हाईस्कूल मेवासा के प्राचार्य श्री दिनेश चन्द्र सोनी, शासकीय हाईस्कूल चाकरोद के प्राचार्य श्री संतोष पाटीदार, शासकीय हाईस्कूल खाटसुर के प्राचार्य श्री मुरलीधर शर्मा, शासकीय हाईस्कूल रानीबड़ौद के प्राचार्य श्री हर्षवर्धन चतुर्वेदी, शासकीय हाईस्कूल उगली के प्राचार्य श्री महेश विश्वकर्मा, शासकीय हाईस्कूल पटलावदा की प्राचार्या राजनी चौहान को सम्मानित किया गया।

इसी तरह कक्षा 12 के शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल चौमा के प्राचार्य श्री आत्माराम गुर्जर, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल अरनियाकलां के प्राचार्य श्री नरेन्द्र पाठक, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल ढाबलाधीर के प्राचार्य श्री अरूण सक्सेना, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल भैंसायागढ़ा के प्राचार्य श्री एलम सिंह परमार, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल सेमलिया के प्राचार्य श्री रामबाबु कारून, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल अरनियाखुर्द के प्राचार्य श्री जगदीश प्रसाद वर्मा, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल भरड़ के प्राचार्या मायाराम पाटीदार, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल सुन्दरसी की प्राचार्या मनोरमा नाहर, शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल अमलाय पठार के प्राचार्य श्री शांतिलाल अलांसे एवं शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल जामनेर के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार खापरे को सम्मानित किया गया।
————–
परिणाम सुधार करने में शाजापुर टॉप पर
————-
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के परीक्षाफल में शाजापुर जिले ने कक्षा 12वी में प्रदेश में तृतीय तथा 10वीं में छठा स्थान प्राप्त किया। शाजापुर जिले का हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का परिणाम पिछले वर्ष 58.72% था, जो इस वर्ष बढ़कर 86.08% हो गया है। इसी तरह हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) का परिणाम भी 70.17% से बढ़कर 86.13% तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश परीक्षा परिणाम सुधार करने में शाजापुर जिला 34.73% परिणाम वृद्धि के साथ टॉप पर रहा है। इस वर्ष शासकीय विद्यालयों का कक्षा 10वीं का परिणाम 88.34% रहा तथा निजी विद्यालयों का परिणाम 83.82% रहा। शासकीय विद्यालयों का कक्षा 12वीं का परिणाम 86.01% रहा तथा निजी विद्यालयों का परिणाम 86.25% रहा।


Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |