पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत

राजधानी पटना में अपराधियों ने बडी घटना को अंजाम दिया है. अहले सुबह अपराधियों ने एक हॉस्टल में घुसकर एक छात्र को गोली मार दी. छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सुबह सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में लोग सहम गए. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह राजधानी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र चंदन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दिया.

गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. अपराधियों ने अपना दुस्साहस दिखाते हुए हॉस्टल के अंदर घुसकर छात्र को गोली मारी. छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. हॉस्टल में घुसकर छात्र को गोली मारे जाने के बाद हॉस्टल के साथ ही पूरे क्षेत्र मे लोग सहम गए. सुबह सुबह घटी इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई. मृतक चंदन कुमार नवादा जिले के वारसलीगंज का निवासी था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि सुबह साढे तीन बजे से चार बजे के बीच सैदपुर हॉस्टल में एक छात्र को गोली मार दी गई है.

सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि चंदन नाम के व्यक्ति की आपसी विवाद में गोली मार दी गई है और उसकी मृत्यु हो गई है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाकर के आगे कार्रवाई की जा रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |