शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने बाल-मृत्यु दर कम करने की समीक्षा की

शाजापुर

➡️ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज बाल-मृत्यु दर को कम करने के लिए समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में बाल-मृत्यु दर को कम करने के लिए समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, चाईल्ड हेल्थ नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके पास गर्भवती माताओं की संपूर्ण जानकारी हो। सभी आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करें।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि जिले में मातृ- मृत्यु दर कम हो गई है तथा जिले में बाल- मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रसव पश्चात समय – समय पर बच्चों के स्वास्थ लाभ की जानकारी लेने, साथ ही माता-पिता को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 0 से 5 साल के बच्चों की मृत्यु हुई हाने पर उसकी सही जानकारी रखे, ताकि शिशु के मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।

कलेक्टर ने मेडिकल ऑफिसर, आशा व एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकरण की कमी होने पर बताए। साथ ही साथ प्रसव केन्द्रों पर प्रसव के पश्चात शिशु मृत्य न हो इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पदस्थ चिकित्सा व नर्सिग अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने एएनसी एवं पीएनसी पंजीयन कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बीपीएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण में छुटे हुए शेष बच्चों की सूची तैयार कर उनका टीकाकरण करना सुनिश्ति करें। कलेक्टर ने एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत सभी ब्लॉक में डायग्नोसिस कार्य कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक माह में सुधार करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आरबीएस कार्यक्रम के तहत जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 377 सर्जिरी ऑप्रेशन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुस्कान कार्यक्रम अन्तर्गत बच्चों की एसएनसी ओपीडी एमसीएच भवन में ही संचालित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने लक्ष्य कार्यक्रम एवं जिला टास्क फोर्स समिति की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी स्वास्थ्य श्री राजकुमार हलदर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, डॉ. तेजपाल सिंह जादोन, डीपीएम श्री शैलेन्द्र सोनी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान खण्ड चिकित्सा अधिकारीगण, खण्ड समन्वयक, सीडीपीओ आदि उपस्थित थे।

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |