शर्म आनी चाहिए…ऑपरेशन सिंदूर पर आग बबूला हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, फवाद खान भी भड़के

भारत के ऑपरेशन सिंदूर का असर पूरे पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है. भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का तगड़ा जवाब देते हुए अपना बदला ले लिया है. भारत के इस बड़े कदम ने पाकिस्तान के अंदर खलबली मचा दी है. पाक की आम जनता से लेकर वहां के बड़े-बड़े सितारे भी भारत के इस जवाब के बाद बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, जो भारत की फिल्म में भी काम कर चुकी हैं, उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है.

माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. हालांकि उन्होंने इस पोस्ट से पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था, ‘वास्तव में कायराना!!! अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, और बेहतर समझ आए. आमीन.’ अब उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वो भारत के खिलाफ आग उगलती हुई नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि भारत को शर्म आनी चाहिए.

मैंने इसे अपनी आंखों से देखा है – माहिरा

माहिरा ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं एक ऐसे देश में रहती हूं, जहां मैं जो चाहे कह सकती हूं. मेरे पास आवाज है और मैं उसका इस्तेमाल कर सकती हूं. जब हमारी अपनी जमीन पर कुछ गलत होता है, तो हम बात करते हैं. हम हिंसा की निंदा करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो, तब भी जब मेरे देश पाकिस्तान को बिना किसी सबूत के तुरंत दोषी ठहराया जाता है. इंडिया तुम्हारी जंग और नफरत भरी बयानबाजी कई सालों से जारी है. मैंने इसे अपनी आंखों से देखा और अनुभव किया है. तुम्हारा मीडिया विभाजन की आग में घी डालने का काम कर रहा है.”

चुप्पी सबसे बड़ी हार है – माहिरा खान

इतना ही नहीं अपनी बात को पूरा करते हुए माहिरा ने आगे लिखा, “नरसंहार और वॉर क्राइम के सामने आपकी सबसे शक्तिशाली आवाज़ें खामोश हैं – कानून से नहीं, बल्कि डर से. और डर में, आप जीत का दावा करते हैं. लेकिन मेरे लिए वह चुप्पी तुम्हारी सबसे बड़ी हार है. तुमने रात के अंधरे में शहरों पर हमला किया और तुम इसे अपनी जीत कहते हो? शर्म आनी चाहिए. मेरे पाकिस्तान, आई लव यू. हम सही काम करें. इस उकसावे के बाद भी हम कभी उस स्तर तक नहीं गिरें. शांति बनी रहे. आमीन.” माहिरा के बयान में उनका गुस्सा साफ नडर आ रहा है.

भड़काऊ शब्दों से आग भड़काना बंद करो – फवाद

वहीं पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने अपनी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ आवज उठाई है. उन्होंने लिखा, इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं मृतकों की आत्मा की शांति और उनके प्रियजनों को आने वाले दिनों में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. भड़काऊ शब्दों से आग भड़काना बंद करो. यह निर्दोष लोगों की जान के लायक नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |