लो भइया… IPL में जो अब तक नहीं हुआ वो भी हो गया, आशीष नेहरा बने शिकार, हार्दिक पंड्या पर भी रहम नहीं

आईपीएल 2025 में बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है. कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं दिखा. अब मुंबई और गुजरात के बीच 6 मई को खेले मुकाबले को ही ले लीजिए. इस मैच में वो देखने को मिला, जो पहले कभी IPL इतिहास में दिखा ही नहीं था. क्या आपने पहले कभी किसी आईपीएल टीम के हेड कोच पर जुर्माना लगते देखा था? नहीं ना. तो फिर गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा का नाम उस लिस्ट में नोट कर लीजिए. क्योंकि वो पहले हेड कोच बन गए हैं, जिन पर आईपीएल में जुर्माना लगाया गया है. वैसे बख्शे तो फिर एक बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी नहीं गए हैं.

आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या का कसूर क्या है?

अब सवाल है कि गुजरात की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा पर जुर्माना क्यों लगा और उधर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने क्या कर दिया? आशीष नेहरा पर खेल की स्प्रिट से छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया गया है. वहीं हार्दिक पंड्या को फिर से स्लो ओवर रेट के मामले में बख्शा नहीं गया है. मुंबई का कप्तान होने के नाते उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लग ही गया.

IPL ने अपने बयान में क्या कहा?

IPL की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि चूंकि ये स्लो ओवर रेट से जुड़ा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का इस सीजन दूसरा मामला था, इसलिए उन पर 24 लाख रुपये का फाइन लगता है. बयान में आगे कहा गया कि कप्तान के अलावा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 फीसद में से जो भी कम हो, वो जुर्माने के तौर पर लगेगा.

आशीष नेहरा के 25 फीसद पैसे कटे

उधर IPL का कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए आशीष नेहरा पर मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लगा है. IPL ने अपने बयान में कहा कि गुजरात के हेड कोच ने बारिश से प्रभावित मैच के दौरान लगातार ऑन फील्ड ऑफिशियल्स से बहस जारी रखी.

वैसे आशीष नेहरा से पहले इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के मुनाफ पटेल पर भी ऐसी ही गलती की वजह से 25 फीसद का जुर्माना लग चुका है. लेकिन, वो अपनी टीम के बॉलिंग कोच थे, ना कि हेड कोच.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे     |     भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, एक साल से फरार चल रहे थे संदीप और संगीता ममतानी     |     उमरिया में नेशनल हाईवे 43 बना विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहे निर्माण और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें     |     मध्य प्रदेश के उज्जैन में किसानों के साथ करोड़ों का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना कर्ज लिए 1221 किसानों को बना दिया डिफॉल्टर     |     महाकालेश्वर की सवारी के दौरान पालकी में विराजमान स्वरूप के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखने से खड़ा हुआ विवाद, श्रद्धालुओं ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत     |     छतरपुर के रिछारा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद की दो कहानियां आईं सामने, दलित महिलाओं ने लगाया मंदिर जाने से रोकने का आरोप जबकि पुलिस ने बताया रास्ते का झगड़ा     |     इंदौर में पिता और पुत्री के शव मिलने से फैली सनसनी, संपत्ति विवाद में भाई पर दोहरे हत्याकांड की आशंका     |     सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन रेलवे की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे 6 जेसीबी मशीनों से हटाया गया 15 हजार वर्गफीट जमीन का अतिक्रमण     |     बालाघाट के जाकपुर घाट जंगल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी     |     ओंकारेश्वर के ओंकार मठ घाट पर खड़ी नाव में लगी भीषण आग, 15 दिनों के भीतर तीसरी घटना ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता     |