शाजापुर,, नरवाई जलाने पर 65000 रूपये वसूल किये

शाजापुर।।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने नरवाई जलाने के संबंध में सेटेलाईट से प्राप्त हुई सूची के अनुसार जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार रात्रि में भ्रमण करें। पटवारियों के माध्यम से उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों, जिनके द्वारा खेतों में फसलों के अवशेष (नरवाई) जलाई गई है, की सूची तैयार कराने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने बताया कि शासन ने निर्णय लिया है कि अगले वर्ष से जिन किसानों द्वारा नरवाई जलाई गई है, उन्हें उपार्जन एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाएं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि सेटेलाईट रिपोर्ट के अनुसार शाजापुर जिले में 776 नरवाई जलाने की घटनाओं में कुल 980000 रूपये अर्थदण्ड की राशि अधिरोपित की गई है, जिसमें से अब तक 65000 रूपये वसूल किये गये है तथा तीन किसानो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |